खबर
Top News

19 साल की केजिया बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: 52 फाइनलिस्ट्स को छोड़ा पीछे; अब करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 12:50 pm
शेयर करें:
19 साल की केजिया बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
पिंक सिटी जयपुर में 23 अगस्त को आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने खिताब अपने नाम कर लिया। देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट्स के बीच हुए मुकाबले में केजिया ने अपने कॉन्फिडेंस, पर्सनैलिटी और परफॉर्मेंस से जजों को प्रभावित किया।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी
राष्ट्रीय खिताब जीतने के साथ अब केजिया 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता नवंबर में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने वाली है।

तमिलनाडु की वैष्णवी फर्स्ट रनर-अप
फिनाले में केरल की केजिया लिज मेजो विजेता बनीं। वहीं तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर सेकंड रनर-अप चुनी गईं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंची प्रतिभागियों ने फिनाले में आत्मविश्वास, टैलेंट और स्टेज प्रेजेंस का प्रदर्शन किया। आखिरकार केजिया ने बाजी मारते हुए ताज अपने नाम किया।

कौन हैं केजिया लिज मेजो?
केजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली हैं। 19 वर्षीय केजिया लॉ की छात्रा होने के साथ मॉडल भी हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वह खुद को मॉडल, एक्टर और डांसर के तौर पर पेश करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कभी अपने लुक को लेकर थी असहज
मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने के बाद केजिया ने अपने सफर और आत्मविश्वास को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि पेजेंट की दुनिया में कदम रखने से पहले वह अपने लुक और पर्सनैलिटी को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थीं।

उनके मुताबिक, एक समय ऐसा था जब उनके पास अपनी बिना फिल्टर वाली तस्वीर तक नहीं होती थी। खुद पर काम करने, बातचीत की क्षमता, पर्सनैलिटी और लुक को बेहतर बनाने से उन्हें आत्मविश्वास हासिल करने में मदद मिली।

सुष्मिता सेन की अगुआई में हाई-प्रोफाइल जूरी
जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले की जूरी में कई चर्चित नाम शामिल रहे। पैनल की अगुआई सुष्मिता सेन ने की। उनके साथ पूर्व टाइटल होल्डर सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला भी जूरी में शामिल थीं।

इसके अलावा रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, एंटरप्रेन्योर विशा लाधिया, मिस चार्म 2025 एना ब्लैंको और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्तुति खरे शुक्ला भी जूरी का हिस्सा रहीं।

सुष्मिता सेन वर्ष 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थी। सेलिना जेटली ने 2001 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था, जबकि उर्वशी रौतेला 2015 में इस राष्ट्रीय खिताब की विजेता रही थीं।

अब 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती है। नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।

संबंधित समाचार

कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

5 minutes ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

9 minutes ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

12 minutes ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

18 minutes ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

21 minutes ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

26 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

30 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

33 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

40 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

43 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

about 1 hour ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!