रिमूवल दल सड़क पर: फिर भी फुटपाथ पर बेखौफ कब्जा; राजवाड़ा से आंखों देखा हाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा से लेकर आसपास के हैरिटेज बाजारों तक रविवार को जो नजारा दिखाई दिया उसने स्मार्ट सिटी और हैरिटेज एरिया की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। मौके पर नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी विनीत तिवारी, राजवाड़ा के रिमूवल प्रभारी एवं सुपरवाइजर शुभम गर्दे सहित 20 से अधिक-कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन दूसरी ओर सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाकर कारोबार करने वालों की भीड़ अपने पूरे तेवर में नजर आई।
सड़क पर खरीदारी करने वाली महिलाओं की भीड़, फुटपाथ कारोबारियों के हाथों में नोटों की गड्डियां और साथ में यूपीआई भुगतान के पोस्टर, यह दृश्य देखकर सहज ही सवाल उठता है कि जिस क्षेत्र को नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और हैरिटेज एरिया का दर्जा दिया है, वहां सड़क और फुटपाथ पर कारोबार का यह स्वरूप आखिर किस व्यवस्था का हिस्सा है?
गोपाल स्टूडियो से अटाला बाजार तक फुटपाथ का बाजार... राजवाड़ा से आगे गोपाल स्टूडियो से अटाला बाजार की ओर बढ़ते ही स्थिति और स्पष्ट दिखाई देती है। सड़क किनारे बड़ी संख्या में फुटपाथ कारोबारी कारोबार करते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस पूरे हिस्से में 500 से अधिक फुटपाथ कारोबारियों की मौजूदगी का दावा किया जाता है। इसके बाद निहालपुरा की ओर बढ़ने पर कई दुकानदारों का सामान दुकान की निर्धारित सीमा से काफी आगे तक सड़क की ओर फैला दिखाई देता है। कहीं-कहीं करीब 15 फीट तक दुकानें आगे बढ़ी हुई नजर आती हैं। अंदरूनी हिस्सों में भी दुकानों और अस्थायी कारोबार की भरमार दिखाई देती है।
इमामबाड़ा से जबरेश्वर महादेव मंदिर तक भी यही तस्वीर... इमामबाड़ा से जबरेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी फुटपाथ और सड़क पर अनियंत्रित कब्जों का सिलसिला दिखाई देता है।
इसके आगे खजूरी बाजार, शिव विलास पैलेस, सराफा मार्ग और पीपली बाजार तक जगह-जगह सड़क और फुटपाथ पर कारोबार दिखाई देता है। ऐसे में सवाल यह नहीं है कि फुटपाथ कारोबारी रोजी-रोटी क्यों कमा रहे हैं। सवाल यह है कि स्मार्ट सिटी और हैरिटेज क्षेत्र की सड़कें और फुटपाथ आखिर किसके लिए हैं?
रिमूवल दल मौके पर, कार्रवाई फिर भी सवालों में...आंखों देखे इस पूरे दृश्य के दौरान मौके पर मौजूद रिमूवल दल से जब पूछा गया कि यहां क्या हो रहा है? नगर निगम का रिमूव्हल दल क्या कर रहा है? तो जवाब मिला हम कुछ नहीं कर सकते।
यही जवाब सबसे बड़ा सवाल बन गया। यदि रिमूवल दल मौके पर मौजूद है, कर्मचारी तैनात हैं और सड़क-फुटपाथ पर कब्जे दिखाई दे रहे हैं, तो फिर कार्रवाई कौन करेगा? और यदि कार्रवाई करना रिमूवल दल के अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो फिर इस व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है?
करदाता दुकानदार बनाम सड़क पर कारोबार... एक तरफ वर्षों से दुकान का किराया, नगर निगम के कर, बिजली, लाइसेंस और अन्य खर्च वहन करने वाले दुकानदार हैं। दूसरी तरफ सड़क और फुटपाथ पर कारोबार करने वालों की बढ़ती संख्या है।
रविवार को राजवाड़ा का दृश्य इसी असमानता को सामने लाता नजर आया। स्मार्ट सिटी का मतलब केवल सुंदर इमारतें, लाइटिंग और हैरिटेज बोर्ड नहीं हो सकता। स्मार्ट सिटी की असली पहचान व्यवस्थित सड़क, साफ फुटपाथ, सुचारु यातायात और नियमों का समान रूप से पालन होना भी है।
राजवाड़ा और आसपास के बाजारों का यह आंखों देखा हाल नगर निगम के सामने एक सीधा सवाल छोड़ता है रिमूवल दल सड़क पर है, फिर भी सड़क किसकी है?
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!