खबर
Top News

कुत्ते के काटने के 7 दिन बाद गाय की मौत: दूध पीने वाले परिवार के 10 सदस्य पहुंचे अस्पताल; एहतियातन लगे रैबीज से बचाव के इंजेक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
कुत्ते के काटने के 7 दिन बाद गाय की मौत

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के घोंसला तहसील के रूदाहेड़ा गांव में कुत्ते के काटने के करीब सात दिन बाद एक गाय की मौत हो गई। गाय के मालिक विष्णुलाल के परिवार के सदस्य पिछले कुछ दिनों से इसी गाय का दूध पी रहे थे।

गाय की मौत के बाद परिवार में रैबीज संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई। रविवार सुबह परिवार के 10 सदस्य चरक भवन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों की सलाह पर सभी को रैबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए गए।

जानकारी के अनुसार, करीब सात दिन पहले विष्णुलाल की गाय को एक कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के मुताबिक, इसके बाद पिछले तीन दिनों से गाय के व्यवहार में बदलाव दिखाई दे रहा था और वह असामान्य हरकतें कर रही थी। शनिवार दोपहर गाय की मौत हो गई।

गाय के दूध का कर रहे थे सेवन
परिवार के सदस्य पिछले कुछ दिनों से गाय का दूध इस्तेमाल कर रहे थे। गाय की मौत के बाद उन्हें रैबीज संक्रमण की आशंका हुई। इसके बाद रविवार सुबह परिवार के लोग चरक भवन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को पूरी जानकारी दी।

चिकित्सकों ने परिवार के सदस्यों की जानकारी लेने और स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें एहतियात के तौर पर रैबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए।

10 सदस्यों को लगाए गए इंजेक्शन
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे परिवार के सदस्यों में विष्णुलाल, ताराचंद, हरिशंकर, शांताबाई, संध्या, शिवम, सुमित, भविष्य, संगीता और हंसबाई शामिल हैं।

परिवार के मुताबिक, गाय की मौत और उसके दूध के सेवन की जानकारी सामने आने के बाद सभी सदस्य किसी भी संभावित जोखिम को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

गाय के व्यवहार में बदलाव से बढ़ी चिंता
परिवार के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद गाय के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। पिछले तीन दिनों से वह सामान्य व्यवहार नहीं कर रही थी। शनिवार को उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों को रैबीज की आशंका हुई।

फिलहाल परिवार के सभी 10 सदस्यों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रैबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए गए हैं। गाय की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि संबंधित पशु चिकित्सा जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 13 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 14 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 14 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 14 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 15 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 15 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 16 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 16 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 17 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 17 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 17 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 17 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 17 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 17 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 17 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 17 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 17 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!