ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन: भस्म आरती में पंचामृत से अभिषेक; रजत त्रिशूल-मुकुट से हुआ शृंगार, तड़के 2.30 बजे खुले मंदिर के कपाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे।
भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2.30 बजे खोले गए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन के साथ बाबा महाकाल का अभिषेक और शृंगार किया गया।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर ली आज्ञा
भस्म आरती से पहले सभा मंडप में भगवान शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई। इसके बाद चांदी का पट खोलकर कपूर आरती की गई।
नंदी हॉल में भगवान नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का जल से अभिषेक किया गया।
पंचामृत से अभिषेक, भस्म से हुआ श्रृंगार
जलाभिषेक के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से तैयार पंचामृत से पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद फलों के रस से भी अभिषेक किया गया।
बाबा महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट अर्पित कर भस्म चढ़ाई गई।
श्रृंगार के दौरान भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और फूलों की माला धारण कराई गई। इसके बाद फल और मिठाई का भोग लगाया गया।
ओंकारेश्वर में शाम को नौका विहार
खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भी सावन सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
शाम को भगवान ओंकारेश्वर की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान का नौका विहार कराया जाएगा। सवारी के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी।
सावन के अंतिम सोमवार को उज्जैन और ओंकारेश्वर दोनों ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!