देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल: प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए गए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।
स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो भैंसें घूमती और दौड़ती नजर आईं।
प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी शताब्दी एक्सप्रेस
इतना ही नहीं इसी प्लेटफॉर्म पर शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी और यात्रियों की आवाजाही भी जारी थी। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया।
वीडियो में दोनों भैंसें प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखाई दे रही हैं, जबकि आसपास यात्री और रेलवे कर्मचारी मौजूद हैं। प्लेटफॉर्म पर कई जगह मवेशियों का गोबर भी नजर आया।
खुले एंट्री-एग्जिट रास्तों से पहुंचने की आशंका
स्टेशन प्रशासन के अनुसार परिसर को चारों तरफ से सुरक्षित किया गया है, लेकिन कुछ एंट्री और एग्जिट हिस्से अभी खुले हैं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं रास्तों के जरिए मवेशी स्टेशन परिसर में दाखिल हुए होंगे।
घटना के बाद इन खुले हिस्सों की सुरक्षा और वहां निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यात्रियों की बड़ी संख्या वाले स्टेशन पर मवेशियों का प्लेटफॉर्म तक पहुंचना सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर माना जा रहा है।
450 करोड़ रुपए से हुआ स्टेशन का पुनर्विकास
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है।
इसमें लगभग 100 करोड़ रुपए मुख्य भवन और यात्री सुविधाओं पर खर्च किए गए हैं।
वहीं करीब 350 करोड़ रुपए का प्रावधान व्यावसायिक विकास से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया गया था।
2021 में प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को किया था।
इसे मध्य प्रदेश के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों में शामिल करते हुए आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया था।
स्टेशन में करीब 84×36 मीटर का वातानुकूलित एयर कॉनकोर्स बनाया गया है।
यहां 700 से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ 11 एस्केलेटर, छह लिफ्ट और तीन ट्रैवलेटर लगाए गए हैं।
160 के करीब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में फूड कोर्ट, रिटेल जोन, एसी वेटिंग लाउंज, डॉरमेट्री और वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
सुरक्षा और निगरानी के लिए स्टेशन पर करीब 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके बावजूद प्लेटफॉर्म तक मवेशियों के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब यह देखना होगा कि स्टेशन प्रशासन खुले हिस्सों को सुरक्षित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!