विश्व प्रसिद्ध मंदिर की संपत्ति पर उठे सवाल: विधायक ने मांगा पूरा ब्योरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की कुल चल-अचल संपत्ति और आय को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में सवाल उठाया गया है। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने 26 फरवरी को विधानसभा सत्र के दौरान मंदिर की संपत्तियों और आय से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी।
मंदिर की आय में हुई बढ़ोतरी
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन प्रदेश की सबसे प्रमुख धार्मिक नगरी के रूप में उभरा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर की आय में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी पृष्ठभूमि में यह सवाल उठाया गया कि महाकाल मंदिर के पास कुल कितनी संपत्ति है और उसका उपयोग कैसे किया जा रहा है।
विधायक ने मांगी जानकारी
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी से सवाल किया कि, महाकाल मंदिर के नाम पर प्रदेश और प्रदेश के बाहर कितनी भूमि दर्ज है? वर्तमान में मंदिर की चल और अचल संपत्ति कितनी है? इन संपत्तियों का सत्यापन कब-कब किया गया? मंदिर की वार्षिक आय कितनी है? क्या मंदिर की आय का उपयोग अन्य कार्यों या योजनाओं में किया जाता है?
मंत्री का संक्षिप्त जवाब
इन सवालों के जवाब में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने विस्तृत जानकारी देने से बचते हुए केवल इतना कहा कि, सभी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। मंत्री के इस संक्षिप्त उत्तर से विपक्ष और सदन के भीतर असंतोष भी देखा गया।
सूत्रों के अनुसार महाकाल मंदिर की संपत्ति
हालांकि सरकार ने आधिकारिक आंकड़े पेश नहीं किए, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 300 करोड़ रुपए से अधिक की एफडी। 2000 किलो से ज्यादा चांदी, अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपए।
20 किलो सोना, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए। मंदिर के नाम पर करीब 90 एकड़ जमीन, जिसकी बाजार कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। हालांकि कुछ जमीनों पर कानूनी विवाद भी चल रहे हैं।
एक साल में 107 करोड़ रुपए का दान
महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में करीब 6 करोड़ श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे। कुल दान: 107 करोड़ रुपए। दान पेटी से: 43 करोड़ रुपए। शीघ्र दर्शन रसीद से: 64 करोड़ रुपए।
दान में मिला सोना-चांदी
वर्ष 2025 में 592.36 किलो चांदी। 1.48 किलो सोना। चांदी का दान 2024 की तुलना में 193 किलो अधिक रहा। वहीं सोना 2024 (करीब 1.5 किलो) के मुकाबले थोड़ा कम मिला।
पारदर्शिता पर उठे सवाल
मंदिर की बढ़ती आय और संपत्ति के बीच अब यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि क्या संपत्तियों का नियमित सत्यापन हो रहा है? आय का उपयोग किन-किन कार्यों में किया जा रहा है? सरकार कब तक पूरा ब्योरा सार्वजनिक करेगी? अब सबकी निगाहें सरकार के विस्तृत जवाब और आधिकारिक आंकड़ों पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!