केदारनाथ यात्रा व्यवस्था पर उठे सवाल: 8-10 घंटे तक दर्शन का इंतजार; रातभर ट्रेकिंग से बढ़ रही चिंता, क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालुओं को अनुमति देनी चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, केदारनाथ।
उत्तराखंड की केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ और अव्यवस्थाओं को लेकर अब श्रद्धालुओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। धाम से लौट रहे कई भक्तों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं को भेजे जाने के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि कठिन ट्रेक और खराब मौसम के बीच उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है, जबकि दर्शन के लिए कोई तय व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही।
भक्तों को घंटों बाद भी दर्शन नहीं हो सके
एक श्रद्धालु से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5 से 6 बजे के बीच लाइन में लगे कई भक्तों को घंटों बाद भी दर्शन नहीं हो सके। बताया गया कि रात 2 से 4 बजे के बीच श्रद्धालुओं का एक बड़ा समूह ट्रेक पूरा कर केदारनाथ धाम पहुंचा था, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण सुबह तक भी दर्शन नहीं हो पाए।
रातभर यात्रा पर सवाल
श्रद्धालुओं ने सबसे बड़ा सवाल प्रशासन द्वारा रातभर यात्रा चालू रखने को लेकर उठाया है। उनका कहना है कि केदारनाथ का ट्रेक बेहद कठिन और जोखिमभरा माना जाता है। ऐसे में देर रात और खराब मौसम के दौरान भी लगातार यात्रियों को ऊपर भेजना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।
क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालुओं को अनुमति दें
यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को धाम की क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालुओं को अनुमति देनी चाहिए। यदि धाम में इतनी संख्या में यात्रियों की व्यवस्था नहीं है तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
दर्शन में 8 से 10 घंटे लग रहे
श्रद्धालुओं के अनुसार धाम में दर्शन के लिए 8 से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग लंबे ट्रेक के बाद थकान, ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद लाइनें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
रिकॉर्ड संख्या और व्यवस्थाओं की वाहवाही में व्यस्त
यात्रा से लौटे कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन केवल रिकॉर्ड संख्या और व्यवस्थाओं की वाहवाही में व्यस्त दिखाई दे रहा है, जबकि जमीन पर हालात अलग हैं। यात्रियों के आराम, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पर्याप्त तैयारी नजर नहीं आ रही।
भक्तों से भी संयम बरतने की अपील
कुछ श्रद्धालुओं ने यात्रियों से भी अपील की है कि सभी लोग गर्मी की छुट्टियों में ही यात्रा करने की बजाय थोड़ा इंतजार करें। उनका कहना है कि केदारनाथ यात्रा दीपावली तक चलती है और बाद के महीनों में भी दर्शन किए जा सकते हैं। यदि श्रद्धालु अलग-अलग समय पर यात्रा करें तो भीड़ और अव्यवस्था दोनों कम हो सकती हैं।
सच बोलना जरूरी
यात्रा व्यवस्था को लेकर नाराज एक श्रद्धालु ने कहा कि धाम में भक्तों की संख्या तय किए बिना लगातार भीड़ भेजना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ और लंबा इंतजार यात्रियों की चिंता जरूर बढ़ा रहा है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!