नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश: किस शीर्ष अदालत ने इस कोर्ट का फैसला बदल दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना ‘रेप की कोशिश’ के अंतर्गत आता है। इसके साथ ही कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें इसे केवल ‘रेप की तैयारी’ बताया गया था।
सुप्रीम कोर्ट का बयान
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट ने आपराधिक कानून के सिद्धांतों का गलत इस्तेमाल किया। कोर्ट ने टिप्पणी की:“हम हाईकोर्ट की इस बात से सहमत नहीं हैं कि आरोप केवल तैयारी तक सीमित हैं। आरोपियों की हरकत साफ तौर पर रेप की कोशिश की ओर इशारा करती है। पहली नजर में शिकायतकर्ता और अभियोजन ने रेप की कोशिश का मामला बनाया है।”
हाईकोर्ट का विवादित फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 मार्च, 2025 को आदेश दिया था कि लड़की के निजी अंग को पकड़ना, पायजामे का नाड़ा तोड़ना और उसे जबरन पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश ‘अटेम्प्ट टू रेप’ में नहीं आता।
हुआ था भारी विवाद
कोर्ट ने आरोपी आकाश और पवन पर लगे ‘अटेम्प्ट टू रेप’ के आरोप हटाकर उन्हें यौन उत्पीड़न की अन्य धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था। इस फैसले के बाद कानून विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों में भारी विवाद हुआ।
मामला क्या था?
2021 में कासगंज में 14 साल की लड़की के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की। पवन और आकाश ने लड़की को बाइक पर बैठाया और रास्ते में उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। आकाश ने पुलिया के नीचे खींचते हुए पायजामे की डोरी तोड़ दी।
फरार हो गए थे आरोपी
इस दौरान ट्रैक्टर पर आए कुछ लोगों को धमकाकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर पवन और आकाश के खिलाफ IPC धारा 376, 354, 354B और POCSO एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अशोक पर IPC की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई
हाईकोर्ट के फैसले पर 25 मार्च, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और रोक लगाई। तत्कालीन CJI बी.आर. गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट की टिप्पणियां असंवेदनशील और अमानवीय हैं।
केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि अदालतों को फैसले लिखते समय और सुनवाई के दौरान ऐसी भाषा से बचना चाहिए जो पीड़िता को डर या दबाव महसूस कराए।
संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!