खबर
Top News

फर्जी रजिस्ट्री से हड़पी जनता की जमीन अहिल्या उद्यान उजाड़कर काट दिए प्लॉट: सरकारी बगीचा बेचने वाले भूमाफिया रमेश जाट का खुलासा; खुद का आलीशान घर भी पूरी तरह अवैध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 6:41 pm
शेयर करें:
फर्जी रजिस्ट्री से हड़पी जनता की जमीन अहिल्या उद्यान उजाड़कर काट दिए प्लॉट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड क्षेत्र के मानवता नगर और उससे लगे सर्वसंपन्न नगर में जमीनों की जालसाजी और जनता के हक पर डाका डालने वाले एक बेहद शातिर भूमाफिया गिरोह का खुलासा हुआ है।

खुद को एक बड़े जनप्रतिनिधि का गुर्गा बताकर इलाके में खुलेआम धौंस जमाने वाले कुख्यात दलाल और भूमाफिया रमेश जाट ने कॉलोनाइजरों के साथ मिलकर काले कारनामों की सारी हदें पार कर दी हैं।

रहवासियों के बच्चों के खेलने की बेच खाई... मानवता नगर में जितने भी अवैध, विवादित और फर्जी तरीके से काटे गए बटांकन (एबीसीडीईएफ) वाले नंबर दो के प्लाॅट हैं, उन्हें ठिकाने लगाने और सीधे-साधे खरीदारों को फंसाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने का मुख्य काम यही शातिर दलाल रमेश जाट करता है।

इस गिरोह ने अपनी काली कमाई के चक्कर में सर्वसंपन्न नगर के अहिल्या उद्यान बगीचे की सरकारी जमीन को भी नहीं छोड़ा और रहवासियों के बच्चों के खेलने की जगह को पूरी तरह उजाड़कर बेच खाया। इस फर्जीवाड़े की मोटी दलाली सीधे रमेश जाट की जेब में गई है।

अपराध और जालसाजी का तरीका बेहद शातिर... इस पूरे संगठित अपराध और जालसाजी का तरीका बेहद शातिर है। सर्वसंपन्न नगर का यह बगीचा मास्टर प्लान में आम जनता के लिए आरक्षित था, लेकिन भूमाफिया रमेश जाट ने अपने साथी फर्जी बिल्डरों के साथ मिलकर इस हरी-भरी जमीन पर जबरन कब्जा किया और वहां तीन अवैध प्लाट काट दिए।

गावड़े और जाट की साठगांठ
सरस्वती गावड़े के पास यह जमीन बेचने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था, लेकिन जाट ने साठगांठ और जालसाजी के दम पर इस अवैध काम को अंजाम दिलवाया। इस काले खेल में जालसाज जाट ने अपने ही खास खरीदार गुर्गे अमित संघवी के नाम पर दो प्लाॅटों की फर्जी रजिस्ट्री करवाई, जबकि एक प्लाॅट किसी अन्य को थमा दिया।

अब यह पूरा गिरोह इन अवैध प्लाॅटों को बाजार में दोबारा किसी नए बकरे को फंसाकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सीधे-साधे लोगों को जाल में फंसाने के लिए यह धोखेबाज गिरोह वही फर्जी रजिस्ट्रियां दिखाता है और खुलेआम झूठ बोल रहा है कि यहां कभी कोई बगीचा था ही नहीं।

मरे हुए इंसान के नाम का सहारा
इस जमीनी डकैती को वैध दिखाने के लिए मरे हुए इंसान के नाम का सहारा लिया गया। मूल कॉलोनाइजर दिवंगत संतोष गावड़े की मौत के बाद कानूनन उनका पुराना मुख्तारनामा स्वतः ही शून्य हो चुका था और पूरे परिवार की लिखित सहमति के बिना एक इंच जमीन भी नहीं बेची जा सकती थी।

इसके बावजूद कानूनी नियमों को पैरों तले कुचलते हुए जाट ने दिवंगत कॉलोनाइजर की पत्नी सरस्वती गावड़े को मोहरा बनाया और इन अवैध प्लाॅटों की फर्जी रजिस्ट्रियां करवा दीं।

प्रशासनिक अधिकारियों और कानूनविदों का साफ कहना है कि चूंकि यह पूरी जमीन सरकारी रिकॉर्ड में बगीचे के नाम दर्ज है, इसलिए देर-सवेर इस पर नगर निगम का पीला पंजा चलना और इस अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाना शत-प्रतिशत तय है। जो भी मासूम खरीदार इस जालसाज जाट के झांसे में आएगा, उसकी जीवनभर की कमाई मलबे में तब्दील हो जाएगी।

बिना नक्शा पास कराए जाट ने बनाया घर
जमीन की दलाली और अवैध धंधे करने वाले इस भूमाफिया जाट का खुद का इतिहास भी पूरी तरह काला है। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, मानवता नगर में जाट ने जो अपना खुद का आलीशान मकान खड़ा कर रखा है, वह पूरी तरह से अवैध और काले साम्राज्य का हिस्सा है।

इस निर्माण के लिए न तो नगर ग्राम निवेश विभाग से कोई मंजूरी ली गई और न ही नगर निगम से कोई नक्शा पास कराया गया है। हद तो यह है कि जिस सरकारी जमीन पर जाट ने अपना यह अवैध घर तान रखा है, वह रिकॉर्ड में मानवता नगर की सीमा में आता ही नहीं है। इसी तर्ज पर इस शातिर अपराधी ने अपने घर के ठीक सामने दो और मकान पूरी तरह अवैध रूप से बिना किसी सरकारी अनुमति के खड़े कर रखे हैं।

राजनीतिक संरक्षण की धौंस
इलाके में रमेश जाट का यह काला धंधा और गुंडागर्दी सिर्फ इस बुनियाद पर चल रही है कि वह खुद को एक बड़े राजनेता का खास आदमी और परम मित्र बताता है। इसी राजनीतिक संरक्षण की धौंस दिखाकर वह पूरे क्षेत्र में हर तरह के अवैध निर्माणों और जमीनी कब्जों को शह देता है।

जब भी कोई ईमानदार सरकारी अधिकारी या नगर निगम की टीम इसके अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने पहुंचती है, तो यह भूमाफिया उसी नेता के नाम की धमकी देकर अधिकारियों को सस्पेंड कराने और ट्रांसफर करवाने का डर दिखाता है।

अब यह धोखेबाज दलाल उसी कथित राजनीतिक रसूख की आड़ लेकर बिना किसी सरकारी अनुमति और बिना वैध नक्शों के इन अवैध मकानों और बगीचे के प्लाटों को दोबारा जनता के गले मढ़ने की तैयारी में जुटा है।

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के आला अधिकारियों को इस कुख्यात भूमाफिया रमेश जाट के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इसके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने की तत्काल जरूरत है।

संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

25 minutes ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 1 hour ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 2 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 20 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 20 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 20 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 20 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 20 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 20 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 20 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 20 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 20 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!