जनसुनवाई बन गई मददगार: कलेक्टर ने दिखाई तत्परता; गर्भवती महिला को मिली समय पर चिकित्सा सहायता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्य शासन की जनसुनवाई व्यवस्था एक बार फिर जरूरतमंद नागरिकों के लिए उम्मीद और राहत का माध्यम साबित हुई। आर्थिक तंगी और पारिवारिक सहयोग के अभाव में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही 9 माह की गर्भवती महिला गायत्री ने अपने पति के साथ 21 अप्रैल को इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई।
गायत्री और उनके पति ने प्रशासन को बताया कि उनके पास प्रसव के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। पारिवारिक परिस्थितियां भी प्रतिकूल थीं तथा ससुराल पक्ष से सहयोग नहीं मिलने के कारण वे अत्यंत परेशान और असहाय महसूस कर रहे थे। ऐसे संवेदनशील समय में उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की अपेक्षा की।
मामले की गंभीरता और मानवीय पक्ष को समझते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गायत्री को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन के समन्वित प्रयासों से उनका सुरक्षित प्रसव कराया गया।
खुशी की बात है कि गायत्री ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर परिवारजनों ने जिला प्रशासन, चिकित्सा दल एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग प्रदान कर उनका विश्वास मजबूत किया है।
भावुक क्षण तब देखने को मिला जब गायत्री और उनके परिवार ने अपनी नवजात बेटी का नाम कलेक्टर शिवम वर्मा के हाथों रखने की इच्छा व्यक्त की। यह घटना जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली, जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा जरूरतमंद नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!