खबर
Top News

जनसुनवाई बनी जरूरतमंदों के लिए सहारा: इलाज से लेकर बच्चों के भविष्य तक प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ; विशेष शिविर आयोजित कर 46 बच्चों के बनाए जाएंगे जन्म प्रमाणपत्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मई 2026, 5:48 pm
शेयर करें:
जनसुनवाई बनी जरूरतमंदों के लिए सहारा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनी। जनसुनवाई में पहुंचे विभिन्न आवेदकों की समस्याओं को कलेक्टर शिवम वर्मा ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली से लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कलेक्टर शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, शीतल पेयजल, कुलर एवं मिस्ट कूलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही प्रत्येक आवेदक की वातानुकूलित कक्ष में सुनवाई की गई, ताकि उन्हें सहज एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

कलेक्टर ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वयं पानी पीकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई में बोहरा समाज के समाजजनों के साथ पहुंचे शेख ताहा ने कलेक्टर को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बुरहानुद्दीन महूवाला नामक व्यक्ति बीमार अवस्था में लावारिस हालत में सड़क पर मिले थे। जिसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें वृद्धाश्रम में भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय सहयोग के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।

एयरपोर्ट क्षेत्र निवासी श्री मोहित बच्चों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में क्षेत्र के 46 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे है। जिससे उन्हें कई परेशानियों के साथ शिक्षा के लिए स्कूलों में एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। इन बच्चों का जन्म अस्पताल में न होकर, घर पर हुआ था। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षेत्र में कल विशेष शिविर आयोजित कर जन्म प्रमाण पत्र बनाने एवं बच्चों का स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक अन्य प्रकरण में माया मोइन के उपचार की व्यवस्था होने पर क्षेत्रीय रहवासी जनसुनवाई में पहुंचे और माला पहनाकर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा का आभार व्यक्त किया। रहवासी श्री पवन पांचाल ने कलेक्टर श्री वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने बताया कि माया मोइन के लीवर में गांठ थी तथा आर्थिक तंगी के कारण उनका उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। जनसुनवाई में मामला सामने आने के बाद कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर डेढ़ लाख रुपए के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई। एक-दो दिन में उसका ऑपरेशन कराया जाएगा।

एक बालिका को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दो लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। वे किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तथा उनकी माताजी उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट करेंगी। सहायता मिलने के बाद परिजनों ने जनसुनवाई में पहुंचकर मिठाई भेंट कर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रिंकेश वैश्य ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 11 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 12 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 12 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 12 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 12 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 13 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 13 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 13 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 13 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 13 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 13 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 14 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 14 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 14 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 14 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!