UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: सवर्ण सेना ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की दी चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित नवीन नियमों को लेकर सवर्ण समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी विरोध के चलते आज इंदौर कमिश्नर कार्यालय में 'सवर्ण सेना' के बैनर तले विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट मत है कि UGC की वर्तमान नीतियां न केवल उच्च शिक्षा के ढांचे को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि मेधावी छात्रों के भविष्य और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था को जातिगत बेड़ियों से मुक्त कर योग्यता और आर्थिक आधार पर केंद्रित किया जाए।
सवर्ण सेना का तर्क है कि बिना व्यापक सामाजिक संवाद और विधिक समीक्षा के थोपे जा रहे ये नियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 की मूल भावना के विपरीत हैं।
संगठन ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और निजीकरण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी शिक्षण संस्थानों को सशक्त बनाने की अपील की है।
समाज प्रमुखों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इन विवादित नियमों की तत्काल समीक्षा कर सवर्ण समाज सहित सभी वर्गों के शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई, तो प्रदेश भर में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं.अनुप शुक्ला, रानी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुं.धर्मेन्द्र सिंह गौतम, वैश्य समाज से अभय अग्रवाल और कायस्थ समाज से मनीषी निगम सहित सवर्ण समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!