खबर
Top News

पश्चिमी रिंग रोड पर फिर भड़का आंदोलन: एनएचएआई को मनमानी पड़ेगी भारी; रुक जाएगा निर्माण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 6:52 pm
शेयर करें:
पश्चिमी रिंग रोड पर फिर भड़का आंदोलन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिमी रिंग रोड के खिलाफ भारतीय किसान संघ का संगठित और ताकतवर आंदोलन फिर भड़क गया है। पहले भी ताकतवर आंदोलन किया था जिससे सरकार की काफी आलोचना हुई थी।

फिर से होने वाला यह आंदोलन नेशनल हाईवेज अथॉरिटी(एनएचएआई) को भारी पड़ेगा।। किसानों ने फिलहाल शांतिपूर्वक एनएचएआई की मनमानी के खिलाफ सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए हैं।

आगे प्रदर्शन और उसके बाद सड़क का निर्माण बंद करवाने का आंदोलन होगा।

किसान नेता कृष्णपालसिंह राठौड़ ने बताया एनएचएआई किसानों के साथ छल कपट कर सर्विस रोड का निर्माण नहीं कर रही है। अन्य शर्तों का भी सीधा उल्लंघन किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से किसान और संगठन किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठौड़ और अनिल व्यास आदि के नेतृत्व में अधिकारियों से बार-बार आग्रह करते रहे हैं लेकिन वे कोई बात नहीं सुन रहे।

इससे आक्रोशित किसानों में फिर आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में ज्ञापन दिए हैं। इसके बाद सड़क निर्माण पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इससे किसानों और केंद्रीय एजेंसी के बीच टकराव की स्थिति गंभीर रूप ले लेगी।

पश्चिमी रिंग रोड का आंदोलन तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह के प्रयास से स्थगित हुआ था। उस समय आंदोलन की अगुवाई कृष्णपालसिंह और किसान संघ के संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल अनिल व्यास आदि ने की थी।

केंद्रीय मंत्री की इतनी रुचि क्यों
इंदौर के बाहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत आउटर बायपास यानी पूर्वी और पश्चिम रिंग रोड का निर्माण प्रदेश की एजेंसियां द्वारा नहीं करते हुए केंद्र की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

अनिल व्यास कहते हैं मास्टर प्लान से संबंधित कामकाज प्रदेश के जिम्मेदारी है ना कि केंद्र की फिर भी इसका निर्माण केंद्र की एजेंसी से कराया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के प्रमुख नितिन गडकरी की रुचि इस सड़क निर्माण में शुरु से ही बहुत ज्यादा है।

ऐसा क्यों है ? इसे लेकर कई तरह की चर्चा सुनने में आती रही है। हो सकता है केंद्रीय मंत्री के विकास का नजरिया शायद लोग नहीं समझ पा रहे हैं इसलिए सवाल करते हैं। भारतीय किसान संघ ने आरोप लगाया है आंदोलन के दौरान किसानों से किए गए महत्वपूर्ण वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

संघ के अनुसार पश्चिमी रिंग रोड निर्माण के समय प्रशासन और किसानों के बीच कई महत्वपूर्ण सहमति बनी थीं। इनमें खेतों में जलभराव रोकने समुचित निकासी व्यवस्था, सिंचाई के लिए सड़क के आर-पार पाइप लाइन निकालने हेतु आवश्यक पाइपों की व्यवस्था तथा किसानों और ग्रामीणों के आवागमन के लिए सर्विस रोड का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल था।

किसानों का आरोप है निर्माण आगे बढ़ने के बावजूद इन मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरता से अमल नहीं किया गया। मुआवजे में भी कई प्रकार विसंगतियां सामने आ रही हैं। प्रभावित किसानों का कहना है अनेक स्थानों पर भूमि सीमांकन में त्रुटियां हैं, कई किसानों का बटांकन नहीं हुआ है तथा प्रशासनिक स्तर पर कई अनियमितताओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन समस्याओं के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन और आवेदन दिए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सरकार को बदलना पड़ी नीति
आउटर पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण को लेकर किसान संघ द्वारा आंदोलन के माध्यम से भूमि अधिग्रहण के बदले दिए जाने वाले मुआवजे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई थी। सरकार दोगुना मुआवजा लगभग दो दशक पुरानी न्यूनतम गाइडलाइन के आधार पर दे रही थी।

भारतीय किसान संघ ने इस नीति के खिलाफ आंदोलन किया था। आंदोलन की ताकत से सरकार को अंतत: गाइडलाइन में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करना पड़ी और मुआवजे का निर्धारण हुआ।

इसके साथ ही सड़क के दोनों और सर्विस रोड, धरातली ऊंचाई जैसी शर्तों पर भी किसानों, प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों के बीच लिखित समझौता हुआ था।

आंदोलन का यह प्रभाव हुआ मालवा में अन्य हाई-वे निर्माण के खिलाफ आंदोलन शुरू हुए और आखिर में भूमि अधिग्रहण के बदले चार गुना मुआवजा देने की नीति सरकार को लागू करना पडा।

किसानों का कहना है वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा तक केंद्रीय एजेंसी की मनमानी की जानकारी पहुंची है लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। वैसे वर्मा किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है और उम्मीद की जाना चाहिए इस मामले में फिर आंदोलन की नौबत नहीं आने देंगे।

वादे पूरे करने की चेतावनी
इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के नेतृत्व में पश्चिमी रिंग रोड से प्रभावित तीन तहसीलों सांवेर, हातोद और देपालपुर में प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। संगठन ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी किसानों से किए गए वादों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

संभाग अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठौड़ ने कहा किसान विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन विकास के नाम पर किसानों के अधिकारों और सम्मान की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। किसान केवल न्यायपूर्ण समाधान और अपने वैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं।

पश्चिमी रिंग रोड परियोजना को इंदौर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और औद्योगिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन प्रभावित किसानों की समस्या अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन रही हैं। आने वाले दिनों में यदि प्रशासन और किसानों के बीच संवाद नहीं बढ़ा, तो यह मामला बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 15 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 16 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 16 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 16 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 16 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 17 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 17 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 17 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 17 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 18 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 18 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 18 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 18 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 18 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 18 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!