प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या: बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ गोलियां; इलाके में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
राजधानी के थाना PGI क्षेत्र के काल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार दोपहर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले संदीप सिंह को बदमाशों ने बेहद करीब से निशाना बनाया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
पूरी वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। संदीप सिंह अपनी कार से उतरकर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी पैदल आए एक शूटर ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
बाइक से हुए फरार
पहली गोली सीने में लगते ही संदीप सड़क पर गिर गए, जिसके बाद शूटर ने उनके सिर में भी गोली मारी ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद सफेद शर्ट और नीली जींस पहने शूटर कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ तेजी से फरार हो गया।
इलाके में मचा हड़कंप
घटना का एक 50 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि शूटर ने बिना किसी बातचीत या बहस के सीधे संदीप पर हमला किया। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।
भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में खून से लथपथ संदीप सिंह को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त (DCP) सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा।
जांच में जुटे आला अधिकारी
डीसीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। PGI थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या की वजहों की तलाश में जुटी है, जिसमें प्रॉपर्टी विवाद, व्यापारिक रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल्स को खंगाला जा रहा है। शहर के सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!