शौचालय निर्माण में घूसखोरी करते पकड़ाया परियोजना समन्वयक: 3.42 करोड़ के स्कूल टॉयलेट प्रोजेक्ट में मांगी थी 17 लाख रुपए रिश्वत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए बनने वाले शौचालयों में भी भ्रष्टाचार की बदबू फैल गई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बन रहे 122 शौचालयों के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 17 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) प्रदीप कुमार खरे को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक आरोपी डीपीसी प्रदीप कुमार खरे ने 3.42 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे शौचालयों के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के एवज में कुल लागत का 5 प्रतिशत कमीशन मांगा था। शिकायत प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की थी। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। जांच में सामने आया कि खरे पहली किस्त के रूप में 80 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। सोमवार को दूसरी किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते समय लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने मौके पर कार्रवाई कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत धार जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में 122 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की निगरानी प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव कर रहे थे। आरोप है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही डीपीसी खरे पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर मोटी रिश्वत मांग रहा था।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!