सेंट्रल जेल में बंदी की मौत: परिजन बोले- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी थी हालत; न्यायिक जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सेंट्रल जेल में बंद 35 वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजन ने सूखी सेवनिया पुलिस पर गिरफ्तारी के दौरान मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि नीरज के शरीर पर चोट के निशान थे और गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। अब गिरफ्तारी से लेकर मेडिकल जांच, जेल में दाखिले और अस्पताल में उपचार तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाएगी।
सीमेंट चोरी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
मृतक की पहचान नीरज धाकड़ पुत्र केसर सिंह धाकड़ (35), निवासी देवरी गांव, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन के रूप में हुई है।
सूखी सेवनिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक, नीरज को 7 अगस्त को सीमेंट चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
परिजन का आरोप- गिरफ्तारी के दौरान हुई मारपीट
नीरज की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की पत्नी पूजा का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान नीरज के साथ मारपीट की गई थी। उनके मुताबिक, नीरज के शरीर पर चोट के निशान थे और जेल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
परिजन का कहना है कि अगर समय पर उचित इलाज मिलता तो नीरज की जान बच सकती थी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जेल प्रशासन बोला- सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल भेजा
सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मानवेंद्र सिंह परिहार के मुताबिक, नीरज ने सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत की थी। उसकी स्थिति को देखते हुए शनिवार को उसे तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी को शिकायत के बाद समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
न्यायिक जांच में सामने आएगा मौत का सच
बंदी की मौत के बाद अब मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह देखा जाएगा कि नीरज की गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस थाने में उसके साथ क्या कार्रवाई की गई, मेडिकल परीक्षण में क्या सामने आया और जेल पहुंचने के बाद उसकी तबीयत कब और कैसे बिगड़ी।
इसके अलावा परिजन द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्यायिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही नीरज की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!