30 साल पुराने आशियानों पर हथौड़ा चलाने की तैयारी: जनसुनवाई में निपानिया के रहवासियों ने लगाई न्याय की गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

मास्टर प्लान की मार, नक्शे पास, टैक्स जमा, फिर भी बेघर होने के कगार पर मध्यमवर्गीय परिवार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास की बलि एक बार फिर उन मध्यमवर्गीय परिवारों को चढ़ाने की तैयारी है, जिन्होंने अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर दशकों पहले वैध कॉलोनियों में मकान बनाए थे। निपानिया क्षेत्र की दीप पैलेस और शिमला पार्क कॉलोनी के सैकड़ों रहवासी इन दिनों सरकारी नोटिस और बुलडोजर के खौफ के साए में जी रहे हैं।
मामला प्रस्तावित 30 मीटर (100 फीट) चौड़ी निपानिया मेन रोड का है, जिसके लिए नगर निगम ने सात दिन के भीतर घर और दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। विडंबना यह है कि जिस मास्टर प्लान को आधार बनाकर यह कार्रवाई की जा रही है उसी के तहत वर्षों तक इन मकानों के नक्शे 18 मीटर (60 फीट) सड़क के आधार पर पास किए जाते रहे, लेकिन अब अचानक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के निर्णय ने रहवासियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है।
सड़क को 70 फीट तक सीमित रखने का प्रस्ताव
आशीष शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने हाल के वर्षों तक 60 फीट सड़क के मापदंड पर ही नए निर्माणों की अनुमति दी और रजिस्ट्रियां भी इसी आधार पर हुईं तो अब अचानक इसे 100 फीट करना नागरिकों के साथ धोखा है। रहवासियों ने मानवीय आधार पर बीच का रास्ता निकालते हुए सड़क को 70 फीट तक सीमित रखने का प्रस्ताव दिया है, ताकि सड़क भी चौड़ी हो मास्टर प्लान की मार,नक्शे पास, टैक्स जमा फिर भी बेघर होने की कगार पर मध्यमवर्गीय परिवार जाए और किसी का घर न उजड़े। उन्होंने छावनी, जिंसी और बाणगंगा जैसे क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए समान न्याय की मांग की है, जहां स्थानीय परिस्थितियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम की गई थी।
साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखा
मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में गुहार लेकर पहुंचे रहवासी आशीष शर्मा, कृतिका शर्मा और शिल्पी अग्रवाल ने अधिकारियों के समक्ष साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष रखा। रहवासियों का तर्क है कि दीप पैलेस कॉलोनी वर्ष 1996 से टीएंडसीपी से स्वीकृत है और वे नियमित रूप से टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।
बैंक का कर्ज चुकाना असंभव हो जाएगा
इस पूरे विवाद में सबसे गंभीर पहलू आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का है। शिल्पी अग्रवाल और अन्य रहवासियों ने बताया कि कई लोगों ने होम लोन लेकर ये संपत्तियां बनाई हैं, जिनकी किस्तें अब भी जारी हैं। यदि दुकानें और घर टूटते हैं तो आजीविका छिनने के साथ बैंक का कर्ज चुकाना असंभव हो जाएगा। जनसुनवाई में पहुंची महिलाओं ने भ्रष्टाचार और डराने-धमकाने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, इन मध्यमवर्गीय परिवारों ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर से भी गुहार लगाई है कि सिंहस्थ 2028 और विकास की आड़ में वैध मकानों को उजाड़ना शासन की मंशा नहीं होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!