फ्लायओवर ब्रिज निर्माण की तैयारियां तेज: इतने लाख में शिफ्ट होगी पानी की लाइन; जानिये यातायात पर क्या असर पड़ेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में धार रोड पर यातायात की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्तावित चंदन नगर फ्लायओवर ब्रिज निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्रिज निर्माण से पहले नगर निगम क्षेत्र में गुजर रही पानी की लाइन को शिफ्ट करेगा। इस कार्य पर करीब 53 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा चंदन नगर क्षेत्र से जिला अस्पताल के आगे तक फ्लायओवर ब्रिज निर्माण की योजना बनाई गई है। इस परियोजना का उद्देश्य धार रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना है। शुरुआत में यह योजना नगर निगम स्तर पर तैयार की गई थी, लेकिन बाद में इसका निर्माण कार्य इंदौर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया।
प्राधिकरण ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस फ्लायओवर के निर्माण का प्रावधान भी कर दिया है। अब निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उस क्षेत्र में मौजूद पानी की मुख्य पाइपलाइन को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, क्योंकि प्रस्तावित ब्रिज के नीचे से यह लाइन गुजर रही है।
नगर निगम ने पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान लाइन किस स्थान से गुजर रही है और उसे किस दिशा में स्थानांतरित किया जाएगा, इसका पूरा खाका तैयार किया जा चुका है। इस काम पर लगभग 53 लाख रुपए खर्च होंगे।
निगम प्रशासन अब इस कार्य के लिए ठेकेदार एजेंसी की तलाश में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी तय होते ही पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। पूरे काम को पूरा होने में करीब छह महीने लग सकते हैं। तब तक बारिश का मौसम भी समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद फ्लायओवर निर्माण कार्य को गति दी जा सकेगी।
फ्लायओवर बनने के बाद चंदन नगर और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति आम बात है। फ्लायओवर बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और धार रोड पर यातायात अधिक सुगम हो सकेगा। साथ ही पूरे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!