सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज: विश्व प्रसिद्ध मंदिर में होंगे बड़े बदलाव; श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है।
महाकाल लोक में फॉगिंग फव्वारे लगाए गए
मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, गर्मी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाकाल लोक में फॉगिंग फव्वारे लगाए गए हैं। साथ ही करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से फैब्रिकेशन शेड लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत मिल सके।
QR सिस्टम से आसान होंगे दर्शन
दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जल्द ही क्यूआर आधारित बैरियर्स लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं की कतार प्रबंधन बेहतर होगा और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।
अब हर आरती की मिलेगी जानकारी
अभी तक अधिकतर श्रद्धालु केवल भस्म आरती के बारे में ही जानते हैं, लेकिन अब मंदिर प्रशासन सांध्य आरती और शयन आरती के महत्व को भी व्यापक रूप से प्रचारित करेगा, ताकि श्रद्धालु इन आरतियों में भी भाग ले सकें।
वेबसाइट पर अन्नक्षेत्र मॉड्यूल
मंदिर की वेबसाइट पर जल्द ही अन्नक्षेत्र मॉड्यूल शुरू किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भोजन व्यवस्था से जुड़ी जानकारी और सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकेंगे। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए करीब 299.74 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है।
सुरक्षा और व्यवस्था पर फोकस
सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए मंदिर में 80 नई स्टील दानपेटियां लगाई जाएंगी और करीब 1000 नए बैरिकेड्स भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और आधुनिक व सुरक्षित बनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!