खबर
Top News

पैचवर्क के बाद बना गड्ढा करोड़ों के खर्च पर सवाल: शहर में फिर धंसी सड़क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 5:08 pm
शेयर करें:
पैचवर्क के बाद बना गड्ढा करोड़ों के खर्च पर सवाल

पानी-पानी हुई पाकीजा लाइफ स्टाइल वाली रोड

नर्मदा पाइप लाइन लीकेज से सड़़क पर बह रहा पानी, अफसरों की लापरवाही से परेशान हो रहे रहवासी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च कर किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बापट चौराहे के पास पैचवर्क के कुछ ही दिन बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

यहां करीब 4 से 5 फीट चौड़ा और 1 फीट गहरा गड्ढा बन गया। दिनभर वाहन चालक परेशान होते रहे। कई दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचे, जबकि तेज रफ्तार वाहनों को अचानक ब्रेक लगाकर निकलना पड़ा।

खास बात यह है कि पिछले 18 दिनों में सड़क धंसने की यह तीसरी घटना है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने सड़क निर्माण और पैचवर्क की गुणवत्ता के साथ-साथ भूमिगत पाइपलाइन और ड्रेनेज कार्य के बाद किए जा रहे रेस्टोरेशन पर भी सवाल खड़े किए हैं।

70 से ज्यादा जगहों पर उखड़ा पैचवर्क
नगर निगम ने शहर की सड़कों की स्थिति का सर्वे कराने के लिए चार एजेंसियों को जिम्मेदारी दी थी। सर्वे में 70 से ज्यादा ऐसे स्थान सामने आए हैं, जहां हाल में किया गया पैचवर्क उखड़ चुका है या सड़क फिर खराब हो गई है।

ठेकेदारों का तर्क है कि पेयजल और ड्रेनेज लाइन के लिए सड़कों की खुदाई के बाद कई जगह सही तरीके से रेस्टोरेशन नहीं होने के कारण डामर बैठ रहा है। हालांकि, सवाल यह है कि जब सड़कों की मरम्मत पर करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, तो कुछ ही समय बाद सड़कें फिर खराब क्यों हो रही हैं। रिंग रोड, सुभाष मार्ग, एबी रोड की सर्विस रोड और अटल द्वार से लक्ष्मी मेमोरियल तक का मार्ग भी खराब सड़कों की सूची में शामिल बताया गया है।

गौराकुंड में टेस्टिंग के दौरान खुल गई थी सड़क... इसी महीने गौराकुंड चौराहे से करीब 20 मीटर दूर नई पानी की लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क का हिस्सा टूट गया था। लाइन में दबाव बढ़ने से पानी तेजी से बाहर निकला और कुछ ही देर में सड़क पर फैल गया। पानी निकलने वाले हिस्से में सड़क टूटकर गड्ढे में बदल गई थी।

गाड़ी अड्डा में बना था 20 फीट गहरा गड्ढा
बुधवार को गाड़ी अड्डा क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में भी सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया था। यहां करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया था। निरीक्षण करने पहुंची टीम के मुताबिक गड्ढा इतना बड़ा था कि तीन डंपर मिट्टी डालने के बाद भी भराव पूरा नहीं होने की बात कही गई थी। जांच में सामने आया था कि करीब 15 साल पहले यहां ड्रेनेज लाइन के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन उसके बाद सड़क का पर्याप्त रेस्टोरेशन नहीं किया गया।

दिनभर खुला रहा गड्ढा, शाम को रखे गमले
बापट चौराहे के पास सड़क धंसने के बाद दिनभर गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। कई दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरते-गिरते बचे। इसके बावजूद मौके पर तत्काल बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

देर शाम नगर निगम की ओर से गड्ढे के आसपास गमले रखकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की गई। अब देखना होगा कि सड़क की स्थायी मरम्मत कब होती है और पैचवर्क के बाद दोबारा सड़क धंसने की वजह की जांच कब तक पूरी होती है।

नगर निगम जोन 10 और वार्ड 39 का खजराना क्षेत्र इस समय प्रशासनिक असफलता का शिकार बना हुआ है। पाकीजा लाइफ स्टाइल रोड पर नर्मदा जलप्रदाय की मुख्य पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव होने से सड़क पर पानी भर गया है और हर तरफ कीचड़ फैल गया है। बिना बारिश के ही मार्ग पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों का निकलना दूभर हो गया है।

जलसंकट के इस दौर में एक तरफ जहां शहर के कई हिस्सों में लोग पेयजल को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निगम की लापरवाही से रोजाना लाखों लीटर शुद्ध जल सड़कों पर व्यर्थ बहकर नालियों में मिल रहा है।

रहवासियों का आरोप है कि पाइपलाइन फूटने की सूचना कई बार देने के बावजूद नगर निगम का जल कार्य विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। बिना बारिश सड़क पर पानी और कीचड़ के जमाव ने निगम के रखरखाव और त्वरित कार्रवाई के दावों का खुलासा कर दिया है।

निवासियों का कहना है कि जनता के करों से वेतन पाने वाले जिम्मेदार अधिकारी शिकायत मिलने के बाद भी मौके का मुआयना करने तक नहीं पहुंचे। अधिकारियों की इस अकर्मण्यता के कारण न केवल राहगीर फिसलकर हादसे का शिकार हो रहे हैं, बल्कि गंदे पानी और कीचड़ के जमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।

आक्रोशित जनता ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि नर्मदा लाइन के लीकेज को अविलंब दुरुस्त किया जाए और सड़क पर जमा पानी व कीचड़ की सफाई कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि महज लीपापोती करने के बजाय इस समस्या का स्थायी तकनीकी समाधान निकाला जाए।

इसके साथ ही, कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने वाले जलप्रदाय विभाग के संबंधित इंजीनियरों और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। यदि निगम प्रशासन ने जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत कराकर मार्ग को सुगम नहीं बनाया, तो नागरिक चरणबद्ध तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 2 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 2 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 3 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 3 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 3 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 4 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 4 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!