खबर
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज: जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 4:56 pm
शेयर करें:
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर सरकार के दो मंत्रियों के अलग-अलग बयानों से सियासी विवाद खड़ा हो गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल योजना का पोर्टल दोबारा खोलने की कोई तात्कालिक योजना नहीं है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
वहीं, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इससे पहले छूटी हुई पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने के लिए पोर्टल फिर से खोलने की संभावना जताई थी।

दोनों मंत्रियों के बयानों के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिलाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

निर्मला भूरिया बोलीं- फिलहाल नया पंजीयन शुरू करने का फैसला नहीं
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के मुताबिक, फिलहाल लाड़ली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने से संबंधित कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

भूरिया ने कहा कि कभी-कभी बातचीत के दौरान मंत्री सहयोगियों की ओर से बयान आ जाते हैं, लेकिन नए पंजीयन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

भविष्य में सरकार कोई निर्णय लेती है तो इसकी जानकारी दी जाएगी।

नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दिए थे पोर्टल खुलने के संकेत
इससे पहले राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा था कि योजना से छूट गईं पात्र महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है।

उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

हालांकि, पटेल ने भी पोर्टल खोलने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की थी। ऐसे में नए पंजीयन को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

कांग्रेस का आरोप- महिलाओं को किया जा रहा भ्रमित
मंत्रियों के अलग-अलग बयानों पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये देने का वादा किया गया था, जबकि वर्तमान में योजना के तहत 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं।

पटवारी ने कहा कि एक मंत्री पोर्टल खोलने की बात करते हैं, जबकि दूसरी मंत्री इससे इनकार कर देती हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे महिलाओं को भ्रमित करने वाला रवैया बताते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं 2028 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देंगी।

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की नजर सरकार के फैसले पर
लाड़ली बहना योजना के तहत नए पंजीयन की उम्मीद कर रही महिलाओं के लिए फिलहाल कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है।

मंत्री निर्मला भूरिया के बयान के मुताबिक, पोर्टल खोलने का तत्काल कोई निर्णय नहीं हुआ है।

ऐसे में नए पंजीयन के इच्छुक आवेदकों को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

8 minutes ago
इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

18 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

18 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

33 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

39 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 1 hour ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 2 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 3 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!