नाना पटवारी ड्रग्स मामले पर सियासी घमासान तेज: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने लगाया ऐसा आरोप, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ड्रग्स स्क्रीनिंग की उठाई मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में नाना पटवारी से जुड़े कथित ड्रग्स मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से भाजपा और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाए जाने के बाद अब भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को निशाने पर लिया है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले में भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ड्रग्स मामले में पकड़े गए लोगों के साथ जीतू पटवारी के कई पोस्टर सामने आए हैं। इसी आधार पर उन्होंने मांग की कि जीतू पटवारी की भी ड्रग्स स्क्रीनिंग कराई जानी चाहिए।
हरीश चौधरी पर भी लगाए आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से हरीश चौधरी विधायक हैं, वहां कुछ इलाकों में ड्रग्स तस्करी की गतिविधियां सामने आती रही हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि ड्रग्स सप्लायरों से किसी भी तरह के संबंध हैं या नहीं, इसकी भी पड़ताल होनी चाहिए।
राकेश सिंह यादव ने हरीश चौधरी के मध्यप्रदेश दौरों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि वह बार-बार मध्यप्रदेश क्यों आते हैं, बड़े होटलों में क्यों ठहरते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नियमित मुलाकात क्यों नहीं करते। उन्होंने उनके दौरे और गतिविधियों की जांच की मांग की।
कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
नाना पटवारी से शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कांग्रेस जहां पूरे मामले को लेकर भाजपा और जांच एजेंसियों पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगा रही है।
इस मामले ने अब कानूनी जांच के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी नया विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि भाजपा प्रवक्ता के आरोपों पर खबर लिखे जाने तक जीतू पटवारी और हरीश चौधरी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!