बाल अपचारी और बदमाशों की लगी पुलिसिंग क्लास: ट्रैफिक ड्यूटी पर खड़ा कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध की राह पर बढ़ रहे किशोर और युवा बदमाशों को सुधारने के लिए पुलिस ने अलग ही तरीका अपनाया है। अब शाम ढलते ही नशा करने वाले और ग्रुप बनाकर बैठने वालों को पकड़कर थाने नहीं, बल्कि ट्रैफिक चेकिंग प्वाइंट पर खड़ा किया जा रहा है।
यहां उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक पुलिस के साथ ड्यूटी कराई जाती है, ताकि वे अपराध की जगह कानून का महत्व समझ सकें। यह पहल फिलहाल तुकोगंज थाना क्षेत्र से शुरू की गई है।
टीआई जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक 15 से 18 वर्ष के 30 बाल अपचारी और 18 से 28 वर्ष के 50 से ज्यादा युवाओं को चिह्नित किया गया है, जिनका आपराधिक रुझान या संगीन मामलों से जुड़ाव सामने आया है। इनमें से कई को नशे की लत है और शाम होते ही ये समूह बनाकर बैठते हैं।
पुलिस ने इनके माता-पिता की सहमति से इन्हें ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस बल के साथ खड़ा करना शुरू किया है। चेकिंग प्वाइंट पर इन्हें बताया जाता है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर किस तरह चालान और कानूनी कार्रवाई होती है।
यह भी समझाया जाता है कि अनजाने में हुए अपराध और जानबूझकर किए अपराध में क्या फर्क है और दोनों की सजा कितनी गंभीर हो सकती है। पुलिस इन युवाओं को यह भी बताती है कि एक बार आपराधिक रिकॉर्ड बन जाने के बाद पुलिस की निगरानी, त्योहारों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ता है।
मोहल्ले के पास ही लगते हैं चेकिंग प्वाइंट- खास बात यह है कि जिन युवाओं को चिह्नित किया गया है, उन्हें उनके ही मोहल्ले या आसपास के क्षेत्र में लगाए गए चेकिंग प्वाइंट पर खड़ा किया जाता है। इससे उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास होता है। यह उद्देश्य सजा देना नहीं, बल्कि सुधार करना है।
नशे से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देना इस अभियान का मकसद है। पुलिस का मानना है कि यदि कम उम्र में ही युवाओं को अपराध की राह से मोड़ दिया जाए, तो भविष्य में बड़े अपराधों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।
संबंधित समाचार

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!