वाहन चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा: 26 बाइक बरामद; बुलेट, स्प्लेंडर, शाइन से लेकर पैशन प्रो तक मिली, नंबर बदलकर बेचते थे बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ती वाहन चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ऑपरेशन में वाहन चोर गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर 26 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
इनमें बुलेट, स्प्लेंडर, पैशन प्रो, होंडा शाइन और एचएफ डीलक्स जैसी बाइकें शामिल हैं। वहीं संयोगितागंज पुलिस ने महज 48 घंटे में एक ऐसे शातिर कर्मचारी चोर को भी पकड़ लिया, जिसने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक और गिफ्ट पूरे करने के लिए खुद मालिक की दुकान में सेंध लगा दी थी।
शहर के सुनसान इलाकों, अधूरी इमारतों और खंडहरों में छिपाकर रखीं : एसीपी रूबीना मिजबानी के मुताबिक, बाणगंगा पुलिस ने शहर में सक्रिय एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है, जो कंजर स्टाइल में बाइक चोरी कर उन्हें शहर के सुनसान इलाकों, अधूरी इमारतों और खंडहरों में छिपाकर रखता था।
बाद में ग्राहक और ऑर्डर मिलने पर चोरी के वाहन बेच दिए जाते थे। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने एमआर-10 रोड से पंकज लोधी, शिवेन्द्र लोधी और ब्रजेन्द्र लोधी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें 8 रॉयल एनफील्ड बुलेट भी शामिल हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है।
प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए मालिक की दुकान में की चोरी कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातें
गिरोह ने बाणगंगा, विजय नगर, लसूडिया, स्कीम-78 समेत कई क्षेत्रों में चोरी की वारदातें कीं। इतना ही नहीं, बरामद गाड़ियों के संबंध में इंदौर और भोपाल के शाहपुरा थाने में 8 एफआईआर दर्ज होना सामने आया है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे चोरी की बाइक के नंबर प्लेट निकाल देते थे, इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर नए नंबर डालते थे ताकि पुलिस को मुश्किल हो जाए।
क्राइम ब्रांच-विजय नगर की संयुक्त कार्रवाई… मेघदूत गार्डन से पकड़े गए 3 युवक
उधर, विजय नगर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी करने वाले दूसरे गिरोह के तीन युवकों को धर दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बिना नंबर की बाइक लेकर मेघदूत गार्डन इलाके में घूम रहे हैं और औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में हैं।
टीम ने घेराबंदी कर मोहित वर्मा, विशेष कोरी और निशांत सुनहरे को पकड़ा। पूछताछ में तीनों कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने विजय नगर, परदेशीपुरा, कनाड़िया, सांवेर और देवास नाका क्षेत्रों से वाहन चोरी करना कबूल कर लिया।
उनकी निशानदेही पर 9 चोरी की बाइक बरामद की गईं। इनमें पैशन प्रो, स्प्लेंडर, होंडा शाइन, सुजुकी और एचएफ डीलक्स जैसे मॉडल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग इलाकों से बाइक चुराकर उन्हें कम कीमत में बेचने की तैयारी में थे।
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक लगातार सामने आ रहे वाहन चोरी के मामलों ने यह साफ कर दिया है कि शहर में वाहन चोरों का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
48 घंटे में पकड़ा गया आशिक चोर
संयोगितागंज थाना पुलिस ने एक ऐसी चोरी का खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। यहां दुकान में काम करने वाले 18 वर्षीय कर्मचारी कीर्तन सिरसाट ने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक और उपहार पूरे करने के लिए खुद अपने मालिक की दुकान से 1.71 लाख रुपए चोरी कर लिए।
एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक मुराई मोहल्ला स्थित दुकान संचालक अमन अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में दुकान से नकदी गायब हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने चोरी कबूल कर ली।
पुलिस ने उसके कब्जे से पूरी 1 लाख 71 हजार रुपए की रकम बरामद कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी पहले उसी दुकान में काम करता था और उसे अच्छी तरह पता था कि गल्ले के पैसे कहां रखे जाते हैं।
उसने पहले से योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की चालाकी यहीं खत्म नहीं हुई। चोरी करने के बाद वह अगले दिन भी सामान्य तरीके से दुकान पर काम करने पहुंच गया।
पुलिस जब कर्मचारियों से पूछताछ कर रही थी, तब भी उसने पूरी मासूमियत के साथ झूठे जवाब देकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और अलग-अलग पूछताछ में उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक पाया। संयोगितागंज पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली।
संबंधित समाचार

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!