बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस: क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में कथित अवैध क्लिनिक में इलाज के दौरान 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में जूनी इंदौर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जांच कराई, जिसके बाद हर्ष क्लिनिक को बंद कराया गया। मामले में क्लिनिक संचालक श्रीचंद बागेजा और इलाज करने वाले डॉ. ज्ञान एस. पंजवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की शैक्षणिक डिग्रियों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
तबीयत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल किया था रेफर
पुलिस के मुताबिक, हर्ष क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को पत्र लिखकर मामले की जांच के लिए समिति गठित कराई।
जांच में सामने आईं अनियमितताएं
पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की जांच समिति की रिपोर्ट में क्लिनिक के संचालन और इलाज की प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
पहले भी हो चुकी थी महिला की मौत
बताया गया है कि जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित इसी क्लिनिक में पहले भी एक महिला की मौत हुई थी। उस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक बंद कराया था।
आरोप है कि इसके बावजूद क्लिनिक दोबारा संचालित होने लगा। अब बच्ची की मौत के बाद क्लिनिक के दोबारा संचालन और वहां इलाज किए जाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई है। साथ ही, इलाज करने वाले डॉक्टर की शैक्षणिक डिग्रियों और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!