महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का स्टिंग ऑपरेशन: गार्डन के बाहर से मनचला गिरफ्तार; लेट नाइट लेडी कॉन्स्टेबल से की छेड़छाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए नया तरीका अपनाया है। विजय नगर इलाके में देर रात छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पकड़ने के लिए पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी को किया तैनात
पुलिस ने योजना के तहत दो महिला कांस्टेबल को सादी वर्दी में मेघदूत गार्डन के बाहर देर रात अकेले घूमने के निर्देश दिए। वहीं, आसपास पुलिस टीम गुपचुप तरीके से निगरानी करती रही।
पीछा कर युवक ने की आपत्तिजनक बात
एसीपी विजय नगर पराग सैनी के मुताबिक, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक एक्टिवा सवार युवक महिला पुलिसकर्मी का पीछा करने लगा। उसने रोककर आपत्तिजनक तरीके से पूछा “सिंगल हो क्या? साथ चलोगी?”
जैसे ही युवक की हरकत सामने आई, आसपास मौजूद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और उसे मौके पर पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड की गई।
सागर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वेश साहू (27) निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर दोस्ती के बहाने उनसे छेड़छाड़ करता था।
कार में बैठकर होती रही निगरानी
स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम पास में खड़ी कार में मौजूद रही और कैमरों के जरिए पूरी गतिविधि पर नजर रखी गई। आरोपी के आपत्तिजनक व्यवहार करते ही उसे दबोच लिया गया।
दूसरे शहरों में भी अपनाया गया तरीका
इस तरह का स्टिंग ऑपरेशन हाल ही में हैदराबाद में भी किया गया था, जहां सादी वर्दी में महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले कई लोगों को पकड़ा गया था।
जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के ऑपरेशन जारी रहेंगे, ताकि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हो।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!