बमबम की गुंडागर्दी पर खामोश पुलिस: 5 दिन बाद भी केस दर्ज करना तो दूर पीडि़त चौकीदार के बयान तक नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

भूमाफिया जितेंद्र सेन उर्फ पटेल
और हिस्ट्रीशीटर विष्णु दुबे के गठजोड़ पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों बेटमा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़े कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विष्णु बमबम गुर्गों के साथ चौकीदार के सीने पर बंदूक अड़ाकर गोली मारकर जमीन में गाड़ने की धमकी दे जाता है और हैरानी यह इस गंभीर मामले में घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के कानों पर जू तक नहीं रेंगती।
केस दर्ज करना तो दूर अब तक पीडि़त के बयान तक नहीं लेना बेटमा पुलिस की खामोशी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सवाल है पुलिस किस दबाव में कार्रवाई करने से बच रही है?
8 मई की दोपहर ग्राम धन्नड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विष्णु पिता मधुसूदन दुबे उर्फ विष्णु बमबम चार-पांच गुर्गों के साथ जमीन का कब्जा खाली कराने पहुंचा था।
उसने चौकीदार युवराज डाबी के सीने पर बंदूक अड़ाकर जातिसूचक गालियां देते हुए गोली मारकर जमीन में गाडऩे तक की धमकी दी, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस की इसी लचर कार्यप्रणाली से परेशान होकर युवराज ने आखिर ग्रामीण आईजी अनुराग सिंह की शरण ली। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे आईजी अनुराग सिंह ने उसे बुलाकर जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके पहले पीडि़त बेटमा पुलिस और एसपी ग्रामीण राजेंद्र कुमार को शिकायत कर चुका था, लेकिन जिम्मेदार अफसरों की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सूत्रों के मुताबिक पूरा विवाद ग्राम धन्नड़ की करोड़ों की जमीन का है। जानकारी के अनुसार अनिल कराड़े और जितेंद्र सेन उर्फ पटेल ने यह जमीन गौरव मुंगड़ को बेची थी।
आरोप है पैसा लेने के बावजूद दोनों ने जमीन की रजिस्ट्री गौरव मुंगड़ के नाम नहीं की, हालांकि कब्जा जरूर दे दिया था। बताया जाता है जब भी गौरव मुंगड़ रजिस्ट्री की बात करता, टाल देते थे।
इसी बीच कथित जालसाज जितेंद्र सेन उर्फ पटेल ने उसी जमीन का सौदा दूसरे लोगों से भी कर दिया और रकम ऐंठ ली। यही वजह है जमीन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति है।
सूत्रों का कहना है जितेंद्र सेन उर्फ पटेल ने ही गौरव मुंगड़ से जमीन खाली कराने की सुपारी कुख्यात हिस्ट्रीशिटर विष्णु बमबम को दिलवाई है।
टोपीबाज है जितेंद्र सेन उर्फ पटेल
क्षेत्र में चर्चा है जितेंद्र सेन उर्फ पटेल एक ही जमीन बार-बार बेचने के लिए बदनाम है। उसे इलाके में भूमाफिया और टोपीबाज कहा जाता है। सूत्रों का दावा है जमीन खाली कराने के लिए हिस्ट्रीशीटर विष्णु दुबे उर्फ बमबम को उसी ने सुपारी दिलवाई थी।
मूल रूप से करही महेश्वर का जितेंद्र सेन उर्फ पटेल फिलहाल लसूड़िया क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में रह रहा है, जबकि उसका ऑफिस एबी रोड स्थित ऑर्बिट मॉल में है।
सूत्र बताते हैं कई व्यापारियों को चूना लगाकर उनका पैसा डकार जाने वाला जितेंद्र सेन उर्फ पटेल हमेशा चार गनमैन के साथ चलता है, ताकि प्रॉपर्टी कारोबारियों और व्यापारियों में उसका खौफ बना रहे और कोई उससे अपने पैसे मांगने की हिम्मत न कर सके।
शिकायत एसपी को रैफर
हां, कल शिकायत प्राप्त हुई है। जमीन से जुड़ा विवाद है। जांच और कार्रवाई के लिए एसपी देहात को निर्देशित किया है। अनुराग सिंह (आईजी देहात, इंदौर)
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!