खबर
Top News

हत्या के आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस: आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले, घर में मिला मोबाइल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जुलाई 2026, 10:52 am
शेयर करें:
हत्या के आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की डाक कुंज कॉलोनी में 11 जुलाई को हुई पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति अखिलेश सैनी की तलाश तेज कर दी है।

उसका मोबाइल फोन घर से बरामद हुआ है। जांच टीम सेंट अर्नाल्ड स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चों को सामान सौंपने के बाद वह किस दिशा में गया।

घटना वाले दिन सुबह दोनों बच्चे प्रेक्षा और उसका छोटा भाई अव्यक्त स्कूल गए थे। दोपहर से पहले उनके पिता अखिलेश सैनी स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रेक्षा को मां का सोने का नेकलेस, घर की चाबी, एटीएम कार्ड, स्कूटर की चाबी और कुछ जरूरी सामान देते हुए कहा कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सीधे अपनी मौसी के घर चली जाए।

परिजनों के अनुसार, अखिलेश ने प्रेक्षा को एटीएम का पासवर्ड भी बताया और कहा कि खाते में पांच लाख रुपये हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रेक्षा का मोबाइल स्विच ऑफ कर उसे वापस दे दिया।

उस समय प्रेक्षा को लगा कि शायद भोपाल में किसी रिश्तेदार के यहां कोई आपात स्थिति आ गई होगी। उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे पहले ही उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

संबंधित समाचार

कोकीन के शौकीन
Top News

कोकीन के शौकीन:सांसद के पट्ठे के बेटे का पार्टनर फिर गिरफ्तार

5 minutes ago
बदहाल सर्विस रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

बदहाल सर्विस रोड पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कीचड़ में फंसी थी शहर अध्यक्ष की कार; वहीं बैठकर जताया विरोध, महापौर पर साधा निशाना

7 minutes ago
बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; सुसाइड नोट में किया चौंकाने वाला खुलासा

32 minutes ago
MP में बदली मानसून की चाल
Top News

MP में बदली मानसून की चाल:अब इन हिस्सों में बरसेगा पानी; 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

40 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजा और कैश के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार; 40 किमी पीछा कर पकड़ा

about 1 hour ago
बिल्डर मटेरियल सप्लायर से लाखों की ठगी
Top News

बिल्डर मटेरियल सप्लायर से लाखों की ठगी:दोस्त बनकर किया फोन; फिर डॉक्टर बनकर मांगे इलाज के पैसे

about 1 hour ago
अस्पताल में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल में लगी भीषण आग:15 बच्चे जिंदा जले; AC कंप्रेसर में धमाके के बाद फैली लपटें

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल:ICU में की तोड़फोड़; डॉक्टर को पीटा, स्टाफ-गार्ड ने भागकर खुद को बचाया

about 1 hour ago
‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर का निधन
Top News

‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर का निधन:बॉलीवुड को बड़ा झटका; 77 की उम्र में ली आखिरी सांस

about 13 hours ago
एनकाउंटर केस में फिर गरमाई कानूनी लड़ाई
Top News

एनकाउंटर केस में फिर गरमाई कानूनी लड़ाई:21 पुलिसकर्मियों की बरी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; मृतक के भाई ने दायर की याचिका

about 13 hours ago
बैरिकेड्स हटाकर जलभराव वाले अंडरब्रिज में घुसा स्कूली वाहन
Top News

बैरिकेड्स हटाकर जलभराव वाले अंडरब्रिज में घुसा स्कूली वाहन:बच्चों को रस्सी के सहारे निकाला; चालक गिरफ्तार

about 13 hours ago
फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर
Top News

फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर:बाइक सवारों में मचा हड़कंप; पुलिस ने घेरकर नशे में धुत चालक को पकड़ा

about 13 hours ago
हाइब्रिड गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

हाइब्रिड गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:हजारों रुपए का ओजी जब्त; आरोपी पर पहले से तीन केस

about 14 hours ago
टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग
Top News

टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग:वाहनों की आवाजाही प्रभावित; लंबी कतारों से मचा हड़कंप

about 14 hours ago
सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज
Top News

सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज:कमिश्नर ने दिए घाट-स्वच्छता के निर्देश; श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया और ई-कार्ट

about 15 hours ago
घी के नाम पर मिलावट
Top News

घी के नाम पर मिलावट:25 ब्रांड के सैंपल फेल; पॉम ऑयल मिला, त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त

about 15 hours ago
महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी
Top News

महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी:सिंहस्थ-2028 होगा भव्य-दिव्य; सीएम बोले- संत, प्रशासन और समाज मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

about 15 hours ago
‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म
Top News

‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म:सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से चकनाचूर; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

about 15 hours ago
बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त:विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह

about 16 hours ago
कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद
Top News

कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद:पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!