खबर
Top News

पुलिस का ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन: लेडी ड्रग्स माफिया और प्रधान आरक्षक सहित कई हिरासत में; नेटवर्क खंगाल रही क्राइम ब्रांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मई 2026, 2:41 pm
शेयर करें:
पुलिस का ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार तड़के एक गोपनीय और बड़े स्तर का ऑपरेशन चलाकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में अवैध कारोबार से जुड़ी एक महिला के साथ पुलिस विभाग का ही एक प्रधान आरक्षक भी शिकंजे में आया है। पूरी कार्रवाई की निगरानी संतोष कुमार सिंह द्वारा की गई।

छह थानों और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच के साथ शहर के छह थानों की टीमों को लगाया गया। सबसे पहले टीम ने द्वारकापुरी क्षेत्र में दबिश देकर संदिग्ध महिला अलका दीक्षित को हिरासत में लिया और गुप्त स्थान पर पूछताछ शुरू की।

इसके बाद दूसरी टीम ने अहिरखेड़ी इलाके से उसके बेटे जयदीप को पकड़ा। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर एमजी रोड थाना क्षेत्र में पदस्थ टीम ने प्रधान आरक्षक विनोद के घर पर छापा मारा।

पुलिसकर्मी पर भी संलिप्तता का शक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक विनोद लंबे समय तक क्राइम ब्रांच में पदस्थ रहा है और वर्तमान में इंटेलिजेंस शाखा में तैनात है। उसके घर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। छापे के दौरान परिजनों द्वारा विरोध भी किया गया।

गोपनीय तरीके से अलग-अलग पूछताछ
पूरे ऑपरेशन को अत्यंत गोपनीय रखा गया। सभी आरोपियों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की मॉनिटरिंग राजेश कुमार सिंह और पूछताछ की जिम्मेदारी राजेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। टीम को सख्त निर्देश दिए गए थे कि ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लीक न हो।

पीथमपुर तक पहुंचा नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक देर रात एक टीम को पीथमपुर भी भेजा गया, जहां ड्रग्स कारोबार से जुड़े कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे खजराना थाना में पूछताछ की जा रही है।

अवैध शराब से ड्रग्स कारोबार तक फैला नेटवर्क
पुलिस के अनुसार अहिरखेड़ी निवासी अलका दीक्षित पहले से अवैध शराब कारोबार से जुड़ी रही है। आरोप है कि इसी आड़ में उसने ड्रग्स सप्लाई और अन्य अवैध गतिविधियों का नेटवर्क खड़ा कर लिया। उसका बेटा जयदीप भी इस नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

गौरतलब है कि जयदीप पहले भी एक जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान
Top News

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

1 minute ago
जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर
Top News

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

24 minutes ago
रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

34 minutes ago
दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज
Top News

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

about 1 hour ago
पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या
Top News

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा
Top News

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 18 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 18 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 18 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 18 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 19 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 19 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 19 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 19 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 19 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 19 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 19 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 19 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!