जानलेवा हमले का पुलिस ने किया खुलासा: सुपारी लेकर चाकू से हमला; पुलिस ने इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसों के विवाद में फरियादी पर सुपारी देकर हमला कराया था।
पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी गौरव चक्रवर्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि जीएसटी निपटारे को लेकर उसका फरियादी से पैसों का लेनदेन था और वह पैसे नहीं लौटाना चाहता था। इसी कारण उसने अपने साथी रितेश मुछाल के जरिए पुष्प वैष्णव और उमेश वैष्णव को 30 हजार रुपए की सुपारी देकर फरियादी को “सबक सिखाने” की योजना बनाई।
योजना के तहत दोनों हमलावर बिना नंबर की बाइक पर मास्क पहनकर पहुंचे और फरियादी पर चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों गौरव चक्रवर्ती, रितेश मुछाल, पुष्प वैष्णव और उमेश वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह सिसौदिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!