खबर
Top News

पुलिस पूर्व कांग्रेस पार्षद डकैत के बंदूक लाइसेंस की जड़ खोजने जम्मू पहुंची: 2008 के शस्त्र लाइसेंस की फाइल की होगी जांच; लगाया जा रहा रामबन-कठुवा के एजेंट का पता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 2:14 pm
शेयर करें:
पुलिस पूर्व कांग्रेस पार्षद डकैत के बंदूक लाइसेंस की जड़ खोजने जम्मू पहुंची

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध की दुनिया के पुराने बदमाश और पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत से जुड़े फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले की जांच चल रही है। इंदौर में शुरू हुई पूछताछ ने पुलिस को सीधे जम्मू-कश्मीर पहुंचा दिया।

सदर बाजार पुलिस की टीम अनवर को साथ लेकर रामबन व कठुवा पहुंची और करीब 18 साल पुराने उस शस्त्र लाइसेंस की जड़ तलाश रही है, जिसे अनवर ने साल 2008 में बनवाने की बात पूछताछ में बताई थी।

उल्लेखनीय है अनवर कादरी कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में डेढ़ साल बाद जेल से जमानत पर छूटा था कि उसे फर्जी आर्म्स लाइसेंस मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अनवर ने बताया कि उसने वर्ष 2008 में जम्मू-कश्मीर के रामबन से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था।

इसी जानकारी को आधार बनाकर पुलिस टीम अब संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस वास्तव में निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत जारी हुआ था या इसके लिए फर्जी दस्तावेजों अथवा किसी दूसरे माध्यम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब उस समय का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पूछताछ के दौरान अनवर ने लाइसेंस बनवाने में मदद करने वाले एक एजेंट की जानकारी पुलिस को दी है। यही एजेंट अब जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस टीम रामबन और कठुवा में संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड की तस्दीक करेगी।

यह भी पता लगाया जाएगा कि लाइसेंस के लिए आवेदन किसने किया, दस्तावेज कहां से तैयार हुए और पूरी प्रक्रिया में संबंधित एजेंट की क्या भूमिका थी। अगर रिकॉर्ड में गड़बड़ी या दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा सामने आता है तो पुलिस की जांच का दायरा अनवर तक सीमित नहीं रहेगा।

लाइसेंस बनवाने और जारी कराने की प्रक्रिया में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है। पुलिस के सामने फिलहाल तीन बड़े सवाल हैं कि लाइसेंस कैसे बना, उसके लिए कौन-से दस्तावेज लगाए गए और अनवर को लाइसेंस दिलाने वाले एजेंट की भूमिका क्या थी?


संबंधित समाचार

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

3 minutes ago
‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने
Top News

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

3 minutes ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

7 minutes ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

24 minutes ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

38 minutes ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

40 minutes ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

about 1 hour ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

about 1 hour ago
नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

about 2 hours ago
शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां
Top News

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

about 2 hours ago
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग
Top News

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

about 2 hours ago
1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 19 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 19 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 19 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 20 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 20 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 20 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 21 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!