सिक्योर ब्रांड की सूचना पर पुलिस की दबिश: 15 हजार से ज्यादा पाउच जब्त; नकली फेविक्विक के जाल का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नामी ब्रांड के नाम पर नकली फेविक्विक के बड़े नेटवर्क का खुलासा एरोड्रम पुलिस ने किया है। सिक्योर ब्रांड आईपी एंड कॉपीराइट सर्विसेस के अधिकृत प्रतिनिधि राज ठाकुर की शिकायत पर 15 हजार से अधिक नकली पाउच जब्त किए हैं। कीमत करीब 75 हजार रुपए आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक राज ठाकुर ने एरोड्रम थाने में शिकायत की थी उनकी कंपनी को पिडीलाइट इंडस्ट्रीज ने अपने उत्पादों की सुरक्षा और कॉपीराइट संरक्षण के लिए अधिकृत किया है। सूचना मिली है कंपनी के लोकप्रिय उत्पाद फेवीक्विक के नकली पाउच 60 फिट रोड पर सप्लाय किए जा रहे हैं।
पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ सुखदेव विहार के पास नीले रंग की एक्टिवा एमपी 09 यू डब्ल्यू 7014 को रोका। वाहन के पीछे बंधे बड़े कार्टून की तलाशी लेने पर 9 कार्टून में भरे 15,120 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक में 20 बंडल और हर बंडल में 84 पाउच थे। जांच के दौरान राज ठाकुर ने बताया जब्त पाउच पर बैच कोड नहीं था। असली फेविक्विक स्टिक पर अंग्रेजी में ब्रांड नाम अंकित रहता है, जो इन पाउच में नहीं था। प्रिंटिंग क्वालिटी भी ओरिजिनल से अलग पाई गई। सिर्फ कंपनी का नकली लोगो था।
राज ठाकुर ने मौके पर ही प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर दावा किया पूरा माल नकली है और कॉपीराइट का उल्लंघन है। एरोड्रम पुलिस ने माल जब्त कर वाहन चालक रितिक उर्फ पीयूष पिता संजय मेघानी निवासी जयरामपुर कॉलोनी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया माल दिल्ली से मंगवाया था और ऑर्डर पर सप्लाई करने आया था। पुलिस ने आरोपी का सियागंज स्थित गोडाउन भी सील किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!