खबर
Top News

मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर: उपचार के दौरान तीनों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 37 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद भी उसका सेवन कर लिया।

उपचार के दौरान तीनों की मौत
तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छठी में पढ़ती थी बेटी, दूसरी कक्षा का छात्र था बेटा
पुलिस के अनुसार, अरवलिया निवासी रुखसाना अपने पति फहीम और दो बच्चों के साथ रहती थी।

फहीम धार्मिक शिक्षा देने के साथ मैकेनिक की दुकान पर भी काम करते हैं।दंपती की 12 वर्षीय बेटी छठी कक्षा में पढ़ती थी, जबकि आठ वर्षीय बेटा दूसरी कक्षा का छात्र था।

आटा देने से इनकार पर हुआ था विवाद
फहीम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके छोटे भाई की पत्नी ने रुखसाना से आटा मांगा था।

रुखसाना ने घर में आटा कम होने की बात कहकर देने से इनकार कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर फहीम ने पत्नी को सख्त लहजे में समझाया था। उनके मुताबिक, इसके बाद रुखसाना नाराज थी।

शनिवार को तीनों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में मौत
फहीम के अनुसार, शनिवार दोपहर वह दुकान पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रुखसाना ने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया है और खुद भी उसका सेवन कर लिया है।

परिजन तत्काल तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर फहीम भी हमीदिया अस्पताल पहुंच गए।

शनिवार देर रात उपचार के दौरान रुखसाना की मौत हो गई। रविवार तड़के उनकी बेटी और बेटे ने भी दम तोड़ दिया।

एसपी बोले- परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी
एसपी पंकज पांडे के अनुसार, शुरुआती जांच में देवरानी के साथ हुए विवाद और पति की समझाइश के बाद महिला के नाराज होने की जानकारी सामने आई है।

मृतका के पिता हलीम खान ने भी देवरानी से हुए विवाद का उल्लेख किया है। पुलिस परिजनों के बयान और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियां और कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

13 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

13 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

33 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

35 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!