खबर
Top News

सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी: सस्ते उपकरण देने का झांसा देकर ऐंठे रुपए; क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाई पूरी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 12:59 pm
शेयर करें:
सोलर प्लांट की पार्टनरशिप के नाम पर 70 हजार की ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोलर प्लांट के कारोबार में साझेदार बनाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर इंदौर के एक व्यक्ति से 70 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले सस्ते दाम पर सोलर उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, लेकिन पार्टनरशिप शुल्क जमा होते ही तय कीमत लगभग दोगुनी कर दी।

पीड़ित ने सौदा रद्द कर रकम वापस मांगी तो कंपनी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश से पीड़ित की पूरी राशि वापस दिलाई।

33 हजार में उपकरण देने का वादा, बाद में मांगने लगे 60 हजार
पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी राजेश (परिवर्तित नाम) से एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन संपर्क किया था। उन्होंने सोलर प्लांट का बिजनेस पार्टनर बनाने का प्रस्ताव देते हुए दावा किया कि साझेदारी करने पर 33 हजार रुपए प्रति किलोवाट की दर से सोलर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों को आगे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने का लालच भी दिया गया।

भरोसा कर राजेश ने पार्टनरशिप शुल्क के रूप में 70 हजार रुपए ऑनलाइन जमा कर दिए। रकम मिलते ही कंपनी अपने वादे से मुकर गई और उपकरणों की कीमत 33 हजार के बजाय 60 हजार रुपए प्रति किलोवाट बताने लगी।

न उपकरण दिए, न लौटाए पैसे
अचानक कीमत बढ़ाए जाने पर पीड़ित ने कारोबार करने से इनकार कर दिया और जमा किए गए 70 हजार रुपए वापस मांगे। आरोप है कि कंपनी ने न तो सोलर उपकरण उपलब्ध कराए और न ही रकम लौटाई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन और इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर कार्रवाई की। इसके बाद न्यायालय के आदेश के माध्यम से पीड़ित को ठगी गई पूरी 70 हजार रुपए की राशि वापस दिलाई गई।

पुलिस की अपील- पार्टनरशिप से पहले कंपनी की जांच करें
इंदौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी की डीलरशिप, फ्रेंचाइजी या बिजनेस पार्टनरशिप लेने से पहले उसकी विश्वसनीयता और वैधानिक स्थिति की जांच जरूर करें। कम कीमत पर सामान और अधिक मुनाफे के लालच में बिना सत्यापन भुगतान न करें। अनुबंध की शर्तें पढ़ें और भुगतान की अधिकृत रसीद लें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल इंदौर पुलिस की हेल्पलाइन 7049124445, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

13 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

13 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

33 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

35 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 1 hour ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!