अपने करीबी साथी के निधन से भावुक हुए मंत्री: गुरु से बोले- उनका यूं चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति; सूचना मिलते ही पहले अस्पताल, फिर परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपने कट्टर समर्थक और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के पूर्व संचालक मंडल सदस्य वीरेंद्र व्यास के निधन से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बेहद दुखी हैं।
व्यास के निधन पर उनके निवास पहुंचे विजयवर्गीय ने अपने गुरु और दिवंगत वीरेंद्र व्यास के पिता प्रेम नारायण व्यास से कहा- 'वीरेंद्र का इस तरह जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।' इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
वीरेंद्र व्यास के निधन की सूचना मिलते ही विजयवर्गीय सबसे पहले अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वे व्यास के निवास पर गए और परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। अपने करीबी समर्थक के असामयिक निधन के चलते विजयवर्गीय ने दिवाली मिलन समारोह सहित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए।
एक्स पर लिखा- मित्र वीरेंद्र व्यास का जाना अत्यंत दुखद
मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के पूर्व संचालक मंडल सदस्य एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और मेरे मित्र श्री वीरेंद्र व्यास जी के देवलोक गमन का समाचार अत्यंत दुःखद है।'
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विजयवर्गीय के करीबी समर्थकों में थे व्यास
वीरेंद्र व्यास भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक मंडल सदस्य और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भी थे। उनकी पहचान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी और कट्टर समर्थक के रूप में थी।
व्यास के निधन से दुखी विजयवर्गीय ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर परिवार के साथ इस कठिन समय में खड़े रहने को प्राथमिकता दी।
भाजपा विधायक और व्यास के मित्र रमेश मेंदोला ने भी एक्स पर लिखा कि दुखद सूचना है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के पूर्व संचालक मंडल सदस्य और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास जी का देवलोक गमन हो गया है। मै उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!