खबर
Top News

इस कंपनी की फ्लाइट में अटकी यात्रियों की सांसें: इतने यात्रियों को लेकर डायवर्ट हुआ विमान; अन्य सेवाओं पर भी पड़ा असर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 2:24 pm
शेयर करें:
इस कंपनी की फ्लाइट में अटकी यात्रियों की सांसें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से रीवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब पायलट की तीन कोशिशों के बावजूद विमान रीवा एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका।

हवा की दिशा, गति और दबाव की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विमान करीब 35 मिनट तक आसमान में चक्कर काटता रहा। विमान में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।

आखिरकार पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट कर दी। बाद में विमान ने दोबारा रीवा के लिए उड़ान भरी और सुरक्षित लैंडिंग की।

तीन बार कोशिश के बाद वाराणसी भेजा विमान
इंडिगो की फ्लाइट 6E-7171 शनिवार को निर्धारित समय दोपहर 12.35 बजे के बजाय 1.05 बजे इंदौर से रीवा के लिए रवाना हुई थी। रीवा पहुंचने पर पायलट ने तीन बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन हवा की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विमान को उतारना संभव नहीं हुआ।

करीब 35 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट भेज दिया गया। वहां कुछ समय रुकने के बाद विमान दोबारा रीवा रवाना हुआ और इस बार सुरक्षित उतर गया।

अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा
रीवा में लैंडिंग की परेशानी का असर विमान की अगली उड़ान पर भी पड़ा। विमान को शाम 4.30 बजे इंदौर लौटना था, लेकिन वह रात 7.32 बजे पहुंचा। इसके चलते शाम 5 बजे निर्धारित इंदौर-अहमदाबाद फ्लाइट रात 8.20 बजे रवाना हो सकी।

करीब 3 घंटे 20 मिनट की देरी से नाराज यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट पर हंगामा किया। कई यात्री दोपहर 3 बजे से एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। उनका कहना था कि उड़ान में देरी से उनके जरूरी कार्यक्रम प्रभावित हुए।

यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प
यात्रियों की नाराजगी के बाद एयरलाइंस अधिकारियों ने उनसे बातचीत की और रिफंड तथा दूसरी उड़ान में रीबुकिंग का विकल्प दिया।

रीवा एयरपोर्ट पर प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते विमान की लैंडिंग में आई परेशानी से न केवल उसमें सवार यात्रियों को अतिरिक्त सफर करना पड़ा, बल्कि इंदौर से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि विमान अंततः रीवा में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!