वीडियो देखिये, शादी की वर्षगांठ पर मंत्री का पत्नी के नाम दिल छू लेने वाला संदेश: कहा- हर सुख-दुख में आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी शादी की 43वीं वर्षगांठ पर पत्नी आशा विजयवर्गीय के लिए सोशल मीडिया पर बेहद भावुक संदेश लिखा है।
सार्वजनिक जीवन में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विजयवर्गीय ने इस बार अपने वैवाहिक जीवन के 43 वर्षों की यादों, संघर्षों और पत्नी के समर्पण को शब्दों में पिरोया। उन्होंने पत्नी को अपना सबसे बड़ा संबल बताते हुए लिखा, 'आशाजी, आप मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा नहीं, पूरी जिंदगी हो।'
'कभी खुशियों की बहार आई, कभी कठिनाइयों के बादल छाए'
विजयवर्गीय ने एक्स पर पत्नी को संबोधित करते हुए लिखा कि वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है, इसका पता ही नहीं चलता। आज उनकी वैवाहिक जीवन यात्रा के 43 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस लंबे सफर में दोनों ने जीवन के अनगिनत रंग देखे। कभी खुशियां मिलीं तो कभी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर मोड़ पर पत्नी का साथ उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति बना रहा।
उन्होंने लिखा कि आशाजी ने केवल पत्नी ही नहीं, बल्कि एक सच्चे मित्र, हमसफर और परिवार की मजबूत नींव की भूमिका भी निभाई है। उनके प्रेम, समर्पण, धैर्य और विश्वास ने वैवाहिक जीवन को सुंदर और सार्थक बनाया।
'43 वर्षों की सबसे खूबसूरत उपलब्धि हमारा साथ'
अपने संदेश में विजयवर्गीय ने लिखा कि जब वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो महसूस होता है कि इन 43 वर्षों की सबसे खूबसूरत उपलब्धि एक-दूसरे का साथ और साथ बिताए अनमोल पल हैं। उन्होंने पत्नी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ ही सबसे बड़ी पूंजी रहा है।
बाबा महाकाल से मांगा जीवनभर साथ का आशीर्वाद
विजयवर्गीय ने अपनी शादी की सालगिरह पर बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनका और आशाजी का साथ इसी तरह बना रहे। आने वाला हर वर्ष उनके जीवन में प्रेम, बेहतर स्वास्थ्य, सुख और खुशियां लेकर आए।
पोस्ट के अंत में उन्होंने पत्नी के लिए लिखा, 'आशाजी, 43 वर्षों के इस खूबसूरत साथ के लिए आपका हृदय से आभार। आप मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा नहीं, पूरी जिंदगी हो।' मंत्री विजयवर्गीय का यह संदेश उनके राजनीतिक जीवन से अलग पारिवारिक और भावनात्मक पक्ष को सामने लाता है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!