चूड़ी बेचने वाला निकला एमडी ड्रग्स तस्करी का आरोपी: पुलिस को देखकर घबराया तो हुआ शक; क्राइम ब्रांच अब खंगाल रही नशे का नेटवर्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़वानी के एक युवक को 11 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।
आरोपी की पहचान समीर खान (30), निवासी रणजीत चौक, बड़वानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चौथी कक्षा तक पढ़ा है और चूड़ी बेचने का काम करता है। अब उससे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को देखते ही घबराया, तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स
क्राइम ब्रांच की टीम नशा तस्करों की तलाश में शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रीजन पार्क रोड पर मुक्तिधाम के पास सड़क किनारे बैठा एक युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा। संदिग्ध गतिविधि देखकर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम समीर खान बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ड्रग्स कहां से लाया, किसे देने वाला था? जांच में जुटी पुलिस
आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0200/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इंदौर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले अन्य संदिग्धों और संभावित सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस साल 209 गिरफ्तार, 4.58 करोड़ की जब्ती
क्राइम ब्रांच के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 95 प्रकरण दर्ज कर 209 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 3.50465 किलो एमडी ड्रग्स, 41.023 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 467.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक, जब्त मादक पदार्थों और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 58 लाख 22 हजार रुपए है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!