सोने के दाम गिरे तो व्यापारियों को याद आई मोदी की सलाह: बोले- लाखों के नुकसान से बचा लिया; कीमत में 65 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी सलाह सुर्खियों में है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजकर कहा है कि उनकी सोने की खरीदारी कम करने की सलाह ने कारोबारियों को बड़े आर्थिक नुकसान से बचा लिया।
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री ने सोना नहीं खरीदने की सलाह दी थी, तब इसकी कीमत करीब 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलो थी। अब यह घटकर 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलो रह गई है। संगठन के अनुसार, प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है।
'मोदी जी ने बचा लिया', व्यापारियों में चर्चा
गोयल ने दावा किया कि यदि ज्वैलर्स ने ऊंचे भाव पर सोने का बड़ा स्टॉक खरीदा होता, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के समूहों में अब संदेश आ रहे हैं कि प्रधानमंत्री की सलाह सही साबित हुई। जिस सलाह का पहले विरोध हुआ था, अब उसी की सराहना हो रही है।
शादी के सीजन में ग्राहकों को भी राहत
CTI के अनुसार, देश में करीब 52 लाख शादियों वाले मौजूदा सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट से आभूषण खरीदने वाले परिवारों को भी फायदा मिल सकता है। संगठन ने छोटे व्यापारियों और निवेशकों के संभावित नुकसान से बचने का दावा भी किया है।
प्रधानमंत्री से आगे भी मार्गदर्शन की मांग
CTI ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सोने-चांदी जैसे संवेदनशील बाजारों को लेकर सरकार समय-समय पर मार्गदर्शन देती रहे। संगठन ने सट्टेबाजी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने की जरूरत भी बताई।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!