खबर
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता: मानव श्रृंखला बनाकर दी आंदोलन की चेतावनी; 25 प्रतिशत बोरिंग सूखने का दावा, नलों में पानी नहीं और टैंकरों के लिए मारामारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 2:35 pm
शेयर करें:
पानी के लिए सड़क पर उतरी जनता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते जल संकट को लेकर अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई देने लगा है। रविवार को वार्ड-77 के लिंबोदी क्षेत्र के बड़ी संख्या में रहवासी बिलावली तालाब पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।

महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बिलावली तालाब को नर्मदा के पानी से भरने की मांग उठाई। रहवासियों ने प्रशासन और नगर निगम को 15 दिन में पानी की स्थायी व्यवस्था करने का अल्टीमेटम दिया है।

एक चौथाई बोरिंग सूखे, टैंकरों के भरोसे रहवासी
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि क्षेत्र में करीब 25 प्रतिशत बोरिंग सूख चुके हैं। नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा और लोगों को टैंकरों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि अभी से यह स्थिति है तो आने वाले दिनों में जल संकट और विकराल हो सकता है।

लोगों ने मांग की कि बिलावली तालाब को नर्मदा के पानी से भरा जाए, जिससे क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार हो और पानी की समस्या से राहत मिल सके।

स्थायी समाधान नहीं तो हर घर पहुंचे सरकारी टैंकर
रहवासियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन 15 दिन के भीतर पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे। यदि इसमें समय लगता है तो तब तक वार्ड-77 के प्रत्येक घर तक सरकारी टैंकर से पानी पहुंचाया जाए।

रहवासी नरेश सिहाग ने कहा कि पानी की परेशानी किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की समस्या बन चुकी है। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में बिलावली तालाब को नर्मदा जल से भरना जरूरी है।

अगले रविवार फिर प्रदर्शन, चक्काजाम की भी चेतावनी
रहवासियों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अगले रविवार दोबारा सांकेतिक प्रदर्शन करने के साथ बिलावली तालाब पर धरना दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चक्काजाम भी किया जाएगा।

प्रदर्शन में देवेंद्र वर्मा, सचिन भंडारी, आशीष शुक्ला, आनंद गर्ग, पराग सोनी और शैलेन्द्र असाटी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने अन्य रहवासियों से भी जल संकट के खिलाफ इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!