देखिये वीडियो, स्टंटबाजी करना युवकों को पड़ा भारी: वीडियो डालकर दिखा रहे थे दबंगई; पुलिस के हत्थे चढ़ते ही निकली हेकड़ी, कान पकड़कर बोले- दोबारा नहीं करेंगे स्टंट
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर खुद को 'माफिया' दिखाने के लिए सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट करना चार युवकों को भारी पड़ गया।
खजराना क्षेत्र में युवकों ने स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
पुलिस ने चारों को पकड़ लिया
वीडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने चारों को पकड़ लिया।
पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इस दौरान थाने में युवक घुटनों के बल बैठकर कान पकड़ते और माफी मांगते नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बाइक पर स्टंट कर वीडियो में लिखा 'माफिया'
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने रविवार को बताया कि शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया था।
इसमें खजराना इलाके के मेट्रो सिटी प्रोजेक्ट के पास चार युवक सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए।
युवकों ने सोशल मीडिया पर रौब जमाने के लिए वीडियो पर 'माफिया' लिखकर पोस्ट किया था।
क्राइम ब्रांच ने पहचान की, खजराना पुलिस ने पकड़ा
वीडियो सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच कर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान की और खजराना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस ने असद और उसके तीन साथियों को हिरासत में लिया। स्टंट में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई।
थाने में कान पकड़कर बोले- दोबारा नहीं करेंगे स्टंट
पुलिस चारों युवकों को खजराना थाने लेकर पहुंची। यहां उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई।
इस दौरान सामने आए वीडियो में युवक घुटनों के बल बैठकर कान पकड़ते और अपनी गलती के लिए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी है कि वे दोबारा सड़क पर जानलेवा स्टंट न करें और न ही इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डालें।
पुलिस के अनुसार, सड़क पर स्टंटबाजी करने से न केवल स्टंट करने वालों, बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!