अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: कच्ची शराब की जब्त; बड़ी मात्रा में महुआ लहान किया नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
भीलगांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब भट्ठी का खुलासा किया है। आबादी और नाला क्षेत्र में की गई दबिश के दौरान पुलिस ने 145 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि बड़ी मात्रा में महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
अवैध काम चल रहा था
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब बनाने और बेचने का काम चल रहा है। इसके बाद शनिवार को पुलिस टीम ने भीलगांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदेही रवि रुखड़िया के घर से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
2800 लीटर महुआ लहान नष्ट किया
पुलिस ने इसके बाद पड़ोसी अनिल मांगीलाल और गणेश वानखेड़े के घरों पर भी घेराबंदी कर तलाशी ली। वहीं नाला किनारे से शिवम डावर द्वारा संग्रहित कच्ची शराब भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान 200 लीटर क्षमता वाले 14 ड्रमों में रखा करीब 2800 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया।
50 हजार रुपए का माल किया नष्ट
जानकारी के मुताबिक जब्त शराब और नष्ट किए गए महुआ लहान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य संसाधन भी मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है और सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

मोमोज में इल्लियां:ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत; रेस्टोरेंट के स्टाफ ने गलती स्वीकारने के बजाय की बदतमीजी

नेपाल में फिर मंडराया तबाही का खतरा:भूस्खलन से बनीं 2 झीलें; 2,500 लोग लापता, 320 भारतीय शामिल

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!