खबर
Top News

अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस का छापा: 10 लाख के विस्फोटक जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस का छापा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदाम पर छापा मारा। रहवासी इलाके में संचालित इस गोदाम से करीब 10 लाख रुपए कीमत के पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर गोदाम सील कर दिया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले
छापेमारी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विस्फोटक सामग्री का भंडारण बिना वैध अनुमति के घनी आबादी वाले क्षेत्र में किया गया था, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद प्रशासन का एक्शन
देवास में हाल ही में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस अवैध पटाखा भंडारण को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

आरोपी हिरासत में
पुलिस ने आरोपी बालकृष्ण उर्फ बालू गुप्ता निवासी नाहरगढ़ को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

10 लाख के विस्फोटक जब्त
गोदाम से जब्त सामग्री में 196 पैकेट फुलझड़ी, 300 पैकेट चकरी, 1432 पैकेट विभिन्न प्रकार के पटाखे, 16 पैकेट अनार शॉट्स और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। पुलिस के अनुसार जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

गोदाम को किया सील
थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पटाखों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इन्हें किन क्षेत्रों में भेजा जाना था।

संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया
Top News

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

about 11 hours ago
एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार
Top News

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

about 11 hours ago
बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर
Top News

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

about 11 hours ago
प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त
Top News

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

about 12 hours ago
जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित
Top News

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

about 12 hours ago
नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश
Top News

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

about 12 hours ago
बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर
Top News

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

about 13 hours ago
केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री
Top News

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

about 13 hours ago
रात ढाई बजे चोरों का धावा
Top News

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

about 13 hours ago
मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ
Top News

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

about 13 hours ago
कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा
Top News

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

about 14 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

about 14 hours ago
वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

about 14 hours ago
जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी
Top News

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

about 14 hours ago
मंदिर परिसर में मचा हड़कंप
Top News

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

about 15 hours ago
घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन
Top News

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप
Top News

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

about 16 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

about 16 hours ago
युवाओं पर कांग्रेस का फोकस
Top News

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

about 16 hours ago
पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी
Top News

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!