मॉल में अब अपराधियों की एंट्री पर पुलिस की पैनी नजर: विजय नगर पुलिस ने सी-21 और मल्हार मॉल में कसा सुरक्षा शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले मॉल अब पुलिस की हाई अलर्ट निगरानी में आ गए हैं। विजय नगर थाना पुलिस ने अपराधों पर लगाम कसने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सी-21 मॉल और मल्हार मॉल में बड़ा सिक्योरिटी ऑडिट अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और सिक्योरिटी स्टाफ को सीधे पुलिसिंग मॉडल पर ट्रेनिंग दी।
पुलिस अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि अब मॉल सिर्फ खरीददारी और मनोरंजन की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील जोन माने जाएंगे।
एसीपी विजय नगर और थाना प्रभारी विजय नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मॉल परिसर के हर हिस्से की जांच की। ऑडिट के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स और प्रबंधन के साथ बैठक कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, संदिग्ध वाहनों और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की ट्रेनिंग दी गई।
पुलिस ने मॉल स्टाफ को यह भी समझाया कि अपराध रोकने में सिर्फ पुलिस नहीं, बल्कि निजी सिक्योरिटी टीम की भूमिका भी उतनी ही अहम है।
मॉल परिसर में इमरजेंसी नंबर डिस्प्ले करवाने के साथ ही जागरूकता पर्चे भी लगाए गए, ताकि आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों में सतर्कता बनी रहे।
पुलिस का फोकस खासतौर पर उन जगहों पर रहा, जहां ज्यादा भीड़ रहती है और अपराधी आसानी से घुलमिल सकते हैं।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!