खबर
Top News

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन: 1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने शनिवार रात ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन चलाया। 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात चारों जोन में पुलिस ने एक साथ सघन चेकिंग, पैदल मार्च और पेट्रोलिंग की। इस दौरान 1218 से ज्यादा बदमाशों और संदिग्धों को चेक किया गया, जिनमें से 524 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने देर रात तक सड़क पर मोर्चा संभाले रखा। हॉटस्पॉट, शैडो एरिया, मल्टियों और अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी की गई।

कई स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी गई। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 275 से ज्यादा वारंट तामील कराए गए। इनमें 85 स्थायी वारंट, 76 गिरफ्तारी वारंट और 114 जमानती वारंट शामिल हैं। लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ को अभियान में विशेष प्राथमिकता दी गई।

सड़क पर शराब पीकर निकलने वालों पर भी शिकंजा
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई। 147 वाहन चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ 24 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ भी 3 प्रकरण बनाए गए।

565 से ज्यादा अपराधियों की विशेष चेकिंग
पुलिस ने अभियान में 210 गुंडे-बदमाश, 86 चाकूबाज, 73 नकबजन, 30 लूट के आरोपी, 130 निगरानी बदमाश और 36 जिलाबदर बदमाशों समेत करीब 565 से ज्यादा अपराधियों को चेक किया गया। पुलिस ने इन्हें दोबारा अपराध में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

डोजियर भरवाए, रेड-यलो नोटिस देकर चेताया : सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनके डोजियर तैयार कराए गए। पुलिस ने कई बदमाशों को रेड और यलो नोटिस देकर चेतावनी दी कि दोबारा अपराध करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ बदमाशों को भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने बाइक पेट्रोलिंग और पैदल भ्रमण कर संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 1 hour ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 2 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 2 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 2 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 2 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 2 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 2 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 2 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 3 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 3 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 3 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 3 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 3 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 3 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!