बेरहम बेटे ने पिता और बहन को उतारा मौत के घाट: नाले से मिला पिता का शव तो तालाबंद कमरे में बेटी की लाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

पिता को चाकू से गोदकर काट डाली हथेली, बहन की गला घोंटकर हत्या
तंबोली बाखल की पैतृक संपत्ति के लिए बेटा बना कातिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस बेटे के कंधों पर पिता के बुढ़ापे का सहारा बनने और मां की मौत के बाद छोटी बहन की हिफाजत करने की जिम्मेदारी थी, उसी ने दोनों की जिंदगी छीन ली। तंबोली बाखल की पैतृक संपत्ति के दस्तावेज और जेवर हासिल करने के लालच में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर ऐसा खूनी खेल रचा कि पुलिस भी वारदात की कड़ियां जोड़ने में उलझ गई।
आरोपी बेटे ने दोस्त की मदद से पहले ऑटो चालक पिता को मौत के घाट उतारा। उसके हाथ का पंजा काटकर शव चादर में लपेटा और करीब 10 किलोमीटर दूर नाले में फेंक दिया। इसके अगले दिन बहन का पहले हाथों से गला दबाया, इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हालांकि वह बहन का शव ठिकाने नहीं लगा पाया। पड़ोसी किराएदार ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो आरोपी बहन के घर का ताला लगाकर जाते दिखा, लेकिन बहन अगले दिन दोपहर तक नहीं दिखी तो उसने और मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया।
इसके बाद रात को पिता का शव भी मिल गया। दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में जुटी पुलिस ने पहले बेरहम बेटे के नाबालिग साथी को पकड़ा तो डबल मर्डर का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार अभी मुख्य आरोपी बेटा फरार है।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में रामचंद्र नगर निवासी स्कूल संचालक अरविंद कोठारी का दो मंजिला मकान है। तल मंजिल पर राजू यादव और उनकी बेटी हर्षिता (20) सालभर से किराए से रह रहे थे।
कल (20 नवंबर) दोपहर मकान मालिक को कालानी नगर उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी गर्वित बागरेचा ने एक वीडियो फुटेज डालकर शंका जताई कि उनके घर में किराएदार युवती के साथ कुछ अनहोनी हुई है।
उन्होंने फुटेज देखा तो पता चला कि 21 नवंबर की सुबह करीब 6 से 6.15 बजे के बीच एक युवक और उसका नाबालिग साथी ऑटो रिक्शा से हर्षिता के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खुलते ही दोनों अंदर गए और कुछ देर बाद बाहर निकल गए। जाते समय युवक ने दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद से युवती दिखाई नहीं दी।
शंका होने पर अरविंद ने शाम करीब 4 बजे एरोड्रम थाने जाकर पुलिस को पूरा मामला बताया। टीआई मनोज सेंधव, एसआई संजय विश्नोई सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खिड़की से झांका तो हर्षिता का शव बेडरूम में पड़ा दिखा। ताला तोड़कर अंदर गए तो हर्षिता के गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। पता चला कि हर्षिता अपने पिता राजू यादव के साथ रहती थी, लेकिन पिता भी गायब है। पुलिस ने शव पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भिजवाया और राजू यादव (50) की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11.30 बजे हातोद थाना क्षेत्र के जंबूर्डी हप्सी के पास एक और शव मिलने की सूचना ने पुलिस को चौंका दिया।
बड़ी कलमेर और माली बड़ोदिया के बीच पुलिया के पास कचरे और नाले के समीप चादर में लिपटा शव पड़ा था। चादर से बाहर निकले पैर देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया तो मृतक के बाएं हाथ का पंजा कटा हुआ मिला। पहचान करने पर पता चला कि मृतक कालानी नगर में मृत मिली हर्षिता के पिता राजू यादव हैं। शुरुआती जांच में राजू की चाकू मारकर और पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।
पहले पिता को ठिकाने लगाया, फिर बहन को बनाया निशाना
पुलिस ने पड़ोसी बागरेचा द्वारा भेजे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की तो गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग हत्थे चढ़ा। इसके बाद दोनों हत्याकांड का खुलासा हो गया। अरिहंत नगर में किराए से रहने वाले बेटे हर्ष (28) ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर अपने पिता और बहन की हत्या की थी।
सवारी बनकर बैठा और ले जाकर कर दी हत्या
नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह ऑटो रिक्शा मैकेनिक है। हर्ष और उसके पिता राजू दोनों ही ऑटो चालक हैं। हर्ष ऑटो सुधरवाने आता था। इसके चलते दोनों में पहचान थी। हर्ष ने बताया था कि उसके पिता का तंबोली बाखल में पैतृक मकान है, जो लाखों रुपए का है।
पिता ने मकान बेच दिया है। इसके चलते वह पिता व बहन से अलग किराए से रहने को मजबूर है। उसने रुपए और जेवर हथियाने के लिए पिता व बहन को ठिकाने लगाने की साजिश रची। लालच देकर उसे हत्या के लिए राजी किया।
इसके बाद साजिश के तहत 18 नवंबर की सुबह वह कालानी नगर पहुंचा और हर्ष के पिता राजू को अरिहंत नगर चलने का कहकर सवारी बनकर उनके रिक्शा में बैठ गया। उन्हें भरोसे में लेकर हर्ष के किराए के मकान में ले जाकर हर्ष के सामने खड़ा कर दिया।
इसके बाद हर्ष और राजू में झगड़े हुए तो दोनों ने मिलकर राजू की हत्या कर दी। इसके बाद रात होने का इंतजार किया और हाथ का पंजा काटने के बाद शव को चादर में लपेटकर रिक्शा में ले जाकर जंबूर्डी हप्सी क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया।
बहन का शव ठिकाने लगाने से पहले साथी सो गया
सूत्रों के अनुसार राजू की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। बेटा हर्ष संपति को लेकर विवाद करता था, इसलिए राजू और बेटी एक-दूसरे का सहारा थे। नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता का शव ठिकाने लगाने के बाद हर्ष ने बहन को ठिकाने लगाने की बात कही।
साजिश के तहत दोनों 19 नवंबर की सुबह हर्ष के रिक्शा से कालानी नगर पहुंचे। हर्ष ने दरवाजा खटखटाया तो उसकी बहन हर्षिता ने दरवाजा खोला। इसके बाद दोनों घर में घुस गए। हर्ष का हर्षिता से पैसों और जेवर को लेकर झगड़ा होने लगा।
हर्षिता जोर-जोर से चिल्लाकर बात कर रही थी। गुस्से में हर्ष ने दोनों हाथों से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद कपड़े से उसका गला कसकर मौत के घाट उतारा और दोनों यह सोचकर घर के बाहर ताला लगातर निकल गए कि पिता की तरह ही रात को हर्षिता का शव भी ठिकाने लगा देंगे, लेकिन रात को वह (नाबालिग) सो गया।
इसके चलते हर्ष की साजिश फेल हो गई। 20 नवंबर को हर्ष नाबालिग के पास पहुंचा और उसे दिल्ली चलने को कहा। नाबालिग और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया। इसके चलते हर्ष वहां से चला गया, जो कि अब तक लापता है। पुलिस का कहना है कि हर्ष की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद दोहरे हत्याकांड की पूरी साजिश का खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!