पीएम स्वनिधि योजना में प्रदेश देश में अव्वल: इतने लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को मिला योजना का लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दो पुरस्कार हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण की श्रेणियों में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, नगरीय निकायों की अलग-अलग श्रेणियों में इंदौर ने पहला, सारणी ने दूसरा और बालाघाट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित 'स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026' समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पुरस्कार प्रदान किए।
इंदौर देश में प्रथम, सारणी और बालाघाट भी सम्मानित
मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में इंदौर नगर निगम ने देश में पहला स्थान हासिल किया। टाउन सिटी श्रेणी में नगर पालिका परिषद सारणी दूसरे और बालाघाट तीसरे स्थान पर रहा। इन निकायों को पथ विक्रेताओं की पहचान, ऋण उपलब्ध कराने, बैंकिंग समन्वय और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश की ओर से नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे और मिशन संचालक शिशिर गेमावत ने पुरस्कार प्राप्त किए।
17.22 लाख ऋण प्रकरणों में 2,827 करोड़ की सहायता
प्रदेश में पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 10.87 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हुए हैं। कुल 17.22 लाख से अधिक ऋण प्रकरणों के माध्यम से लगभग 2,827.84 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
योजना के जरिए ठेला, रेहड़ी-पटरी, फल-सब्जी और अन्य छोटे व्यवसाय करने वालों को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे छोटे कारोबारियों को व्यवसाय संचालित करने और उसका विस्तार करने में मदद मिली है।
7.61 लाख वेंडर्स डिजिटल भुगतान से जुड़े
योजना के अंतर्गत प्रदेश के 7.61 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स ने डिजिटल लेनदेन अपनाया है। इसके बदले हितग्राहियों को 59.72 करोड़ रुपए से अधिक की कैशबैक प्रोत्साहन राशि मिली है। कुल लाभार्थियों में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं हैं, जिन्हें स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर मिले हैं।
नगरीय निकायों और बैंकों के प्रयासों को सराहा
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस उपलब्धि के लिए नगरीय निकायों, बैंकिंग संस्थाओं, अधिकारियों और पथ विक्रेताओं की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया है। विभाग के अनुसार, पात्र हितग्राहियों को ऋण, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन सम्मानों ने शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश के प्रदर्शन को नई पहचान दी है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!