खबर
Top News

फिर हिंसा की आग में घिरा यह देश: पूर्व सांसद और मेयर के घरों पर भी हमला; आगजनी और लूटपाट से दहशत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 3:58 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, ढाका।
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी की घोषणा के बीच राजनीतिक हिंसा तेज हो गई है। नराइल जिले के कालिया उपजिला स्थित बेंदर चार गांव में शुक्रवार को उपद्रवियों ने हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

हमलावरों ने कई मकानों में तोड़फोड़ कर फर्नीचर और कीमती सामान भी लूट लिया। दोपहर से शुरू हुआ उपद्रव देर रात तक जारी रहा। इससे पहले 18 नवंबर को प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की रैली पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी।

पूर्व सांसद और मेयर के घर भी निशाने पर
हिंसा के दौरान अवामी लीग के एक पूर्व सांसद, पूर्व मेयर और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के घरों को भी निशाना बनाया गया। हमलों के पीछे बीएनपी कार्यकर्ताओं का हाथ होने के आरोप लगाए गए हैं।

फायर सर्विस के अनुसार, शुक्रवार शाम कई स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली, लेकिन उपद्रवियों ने रास्तों पर पेड़ काटकर डाल दिए थे। इससे दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई। आगजनी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

मोटरसाइकिल रैली पर हमले से शुरू हुआ टकराव
बेंदर चार इलाके में 18 नवंबर की शाम बीएनपी कार्यकर्ताओं ने अवामी लीग की कथित हिंसक गतिविधियों के विरोध में मोटरसाइकिल रैली निकाली थी। इस दौरान रैली पर हमला हुआ और कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई।

घटना में दो लोगों की जान चली गई। बीएनपी नेताओं ने इसके लिए अवामी लीग के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद दोनों राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच टकराव और बढ़ गया।

विदेश राज्य मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
शुक्रवार को विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के आवास पर भी पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी गई। घटना के समय कबीर घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने हमले के लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले 18 नवंबर की रात चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

अवामी लीग के बंद के दौरान कई जिलों में उपद्रव
शेख हसीना की वापसी की मांग को लेकर अवामी लीग ने 19 नवंबर को देशव्यापी बंद बुलाया था। इसका सबसे अधिक असर दक्षिणी बांग्लादेश के उन इलाकों में दिखाई दिया, जहां पार्टी का मजबूत जनाधार है।

हसीना के गृह जिले गोपालगंज में बीएनपी के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। बाजारों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, कम से कम छह बसों और पिकअप वाहनों में आग लगाई गई, जबकि रेलवे लाइन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ।

दिसंबर में हसीना की वापसी की घोषणा से बढ़ा तनाव
वर्ष 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी और अवामी लीग की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया। वर्तमान प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने भी प्रतिबंध बरकरार रखा है।

हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर तक स्वदेश लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने फिर अपनी वापसी की बात दोहराई। इसके बाद से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी हिंसा ने देश की कानून-व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!