दोस्तों के साथ घूमने निकले छात्र की मौत: घाटी पर फिसलकर डिवाइडर से टकराई बुलेट; महिला मित्र भी घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में शुक्रवार रात दोस्तों के साथ घूमने निकले मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) के प्रथम वर्ष के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुरानी जेल घाटी उतरते समय उसकी किराए पर ली गई बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में 19 वर्षीय आर्थव नागर के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई। आर्थव को पहले हमीदिया और फिर बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रात 10 बजे हॉस्टल से निकला, आधे घंटे बाद हादसा
परिजनों के अनुसार, आर्थव शुक्रवार रात करीब 10 बजे MANIT के हॉस्टल से किराए की बुलेट लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात करीब 10:30 बजे पुरानी जेल घाटी से उतरते समय उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
अनियंत्रित बुलेट सड़क पर फिसलने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि आर्थव के सिर में गहरी चोट आई। उसके साथ बाइक पर बैठी महिला मित्र भी घायल हो गई। हादसे के बाद आर्थव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
दो अस्पतालों में चला इलाज, नहीं बच सकी जान
घायल आर्थव को सबसे पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे बंसल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद शनिवार सुबह आर्थव की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इसी साल लिया था बीटेक में प्रवेश
आर्थव नागर मूल रूप से देवास का रहने वाला था। उसके पिता संजीव नागर खेती करते हैं। आर्थव दो भाइयों में छोटा था। उसने इसी वर्ष भोपाल स्थित MANIT में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
परिवार ने उसके भविष्य को लेकर कई उम्मीदें संजो रखी थीं, लेकिन पढ़ाई शुरू होने के कुछ ही महीनों बाद हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।
मौत की खबर मिलते ही देवास से भोपाल पहुंचे परिजन
मृतक के चाचा संदेश नागर ने बताया कि आर्थव इसी साल उच्च शिक्षा के लिए भोपाल आया था। शनिवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य देवास से भोपाल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार शोक में है।
पुलिस जांच में सामने आएगा हादसे का कारण
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी जेल घाटी उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तेज रफ्तार की बात भी सामने आई है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!