मोक्षदायिनी नदी की शुद्धि के लिए संतों ने उठाया बीड़ा: श्रद्धालुओं से नदी में दीपक नहीं प्रवाहित करने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मोक्षदायिनी मां शिप्रा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को रामघाट से चार दिवसीय संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा शुरू हुई। त्रिशूल शिवगण वाहिनी के तत्वावधान में निकाली जा रही यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर और श्रद्धालु शामिल हुए।
रामघाट पर शिप्रा पूजन और संतों के आशीर्वचन के बाद यात्रा रवाना हुई। ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर यात्रा को आशीर्वाद दिया। संतों ने आगामी सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को शिप्रा के अपने स्वच्छ जल से स्नान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
उद्गम से संगम तक पहुंचेगी प्रदक्षिणा यात्रा
यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम बोलासा स्थित देवलघाट में होगा। इसके बाद श्रद्धालु ग्राम शिप्रा और दकनाखेड़ी होते हुए नदी के उद्गम स्थल उज्जैनी स्थित केवड़ेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।
अगले तीन दिनों में यात्रा शिप्रा के उद्गम स्थल से गंभीर और चंबल नदी के संगम क्षेत्र तक पहुंचेगी। विभिन्न घाटों और धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए 24 नवंबर की शाम करीब पांच बजे रामघाट पर यात्रा का समापन होगा।
संत बोले- सिंहस्थ में शिप्रा के जल से ही हो स्नान
यात्रा में शामिल संतों ने कहा कि नदियां प्रकृति और जीवन का आधार हैं। मां शिप्रा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होने के साथ उसका संरक्षण भी आवश्यक है। संतों ने शिप्रा के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और प्रदूषण मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
उन्होंने राज्य सरकार से आगामी सिंहस्थ में शिप्रा के अपने जल से ही श्रद्धालुओं को स्नान कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। संतों के अनुसार, नदी की स्वच्छता केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी विषय है।
घाटों पर श्रमदान, पौधारोपण और धर्म चेतना सभाएं
त्रिशूल शिवगण वाहिनी के त्रिशूलपाणी आदित्य नागर ने बताया कि यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर शिप्रा पूजन, चुनरी अर्पण, स्वच्छता के लिए श्रमदान और पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही धर्म चेतना सभाओं के माध्यम से लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शिप्रा की स्वच्छता से जोड़ना और नदी में प्रदूषण रोकने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।
5100 दीपों से होगा दीपदान, नदी में डालने पर रोक की अपील
24 नवंबर को रामघाट पर यात्रा के समापन अवसर पर 5100 दीपों का दीपदान किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दीपक घाटों पर ही जलाएं और उन्हें नदी में प्रवाहित न करें।
आदित्य नागर ने कहा कि नदी में दीपक और पूजन सामग्री डालने से जलीय जीवों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना भी जरूरी है।
समापन अवसर पर धर्मगुरुओं के सानिध्य में धर्म चेतना सभा आयोजित होगी। इसमें शिप्रा की स्वच्छता, प्राकृतिक प्रवाह और संरक्षण को लेकर जनजागरण का संदेश दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!